Share Market News

Petrol Diesel Price Today: लगातार 28वें दिन कीमत में कोई बदलाव नहीं, जानिए अपने शहर के दाम

7 दिसंबर के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में देखने को नहीं मिला किसी तरह का कोई बदलाव इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में तेजी, ब्रेंट क्रूड ऑयल 52 डॉलर प्रति बैरल
2 min read
Jan 04, 2021
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी थमी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी थमी

नई दिल्ली। बीते कुछ हफ्तों से क्रूड ऑयल की कीमत में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। उसके बाद भी चार हफ्तों में स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 52 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गए हैं। जबकि अमरीकी ऑयल डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 48 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल की कीमत में और तेजी देखने को मिल सकती है। जिसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि 7 दिसंबर के बाद से देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिल रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज आपको अपने महानगर में कितने दाम चुकाने होंगे।

डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार 28 वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज लोगों को 7 दिसंबर वाले दाम चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 24 से 28 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 73.87 26, 77.44 26, 80.51 28 और 79.21 24 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार 28 वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। आज चारों महानगरों में 7 दिसंबर वाले दाम ही चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जबकि कोलकाता और मुंबई में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़े थे। जिसके बाद चारों महानगरों में दाम क्रमश:83.71 रुपए, 85.19 रुपए 90.34 रुपए और 86.51 रुपए प्रति हो गए थे।

नवंबर और दिसंबर में इतना हुआ इजाफा
नवंबर से 7 दिसंबर तक पेट्रोल और डीजल के दाम में बेताहाश इजाफा देखने को मिला। अगर बात पेट्रोल की करें तो इस दौरान देश के चारों महानगरों में 2.60 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। देश की राजधानी दिल्ली में 2.65 रुपए, कोलकाता में 2.59 रुपए, मुंबई 2.60 रुपए और चेन्नई में 2.18 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला। वहीं बात डीजल की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 3.42 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ। जबकि कोलकाता में 3.46 रुपए, मुंबई में 3.65 रुपए और चेन्नई में 3.25 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

Published on:
04 Jan 2021 07:18 am