Share Market News

Unlock में भी Lock हैं Petrol Diesel Price, जानिए क्या हैं आपके शहर में कीमत

Unlock Guidline आने के बाद Petrol Diesel Price में कोई बदलाव नहीं कुछ राज्य रेवेन्यू बढ़ाने के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ा सकते हैं वैट और सेस

2 min read
petrol diesel price today
petrol diesel price today delhi kolkata mumbai chennai 5th June 2020

नई दिल्ली। जून महीने के महीने से इंडिया अनलॉक हो गया है। सड़कों पर गाडिय़ों की आवाजाही शुरू हो गई है। लोगों ने नियमों के साथ ऑफिस भी जाना शुरू कर दिया है। वहीं 6 जून से मॉल्स और बाकी चीजें भी ओपेन हो जाएंगी, लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price Today ) अभी भी लॉक हैं। जून का यह 5वां दिन है, लेकिन देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Prices ) में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। दूसरी ओर कुछ राज्यों की ओर से रेवेन्यू बढ़ाने की खातिर पेट्रोल और डीजल पर वैट ( Vat on Petrol Diesel ) या सेस बढ़ाने की बातें सामने आ रही हैं। गुजरात सरकार ( Gujarat Govt ) की ओर से इस मामले में गंभीरता से विचार किया जा रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के क्या दाम हैं।

पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों कमें पेट्रोल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। शुक्रवार को भ्भी देश के चारों महानगरों के लोगों को पेट्रोल के दाम वो ही चुकाने होंगे, जो गुरुवार को चुकाए थे। आंकड़ों की बात करें तो देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.26 रुपए, 73.30 रुपए, 78.32 और 75.54 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल के दाम भी स्थिर
वहीं दूसरी ओर डीजल के दाम भ्भी स्थिर देखें जा रहे हैं। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम गुरुवार वाले चुकाने होंगे। आंकड़ों के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम सबसे ज्यादा है, जिसके लोगों को 69.39 रुपए प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं। वहीं उसके बाद चेन्नई में डीजल के दाम 68.22 और मुंबई डीजल के दाम 68.21 रुपए प्रति लीटर पर कारोबार कर रहे हैं। कोलकाता में डीजल के दाम 65.62 रुपए प्रति लीटर हैं।

Updated on:
05 Jun 2020 10:47 am
Published on:
05 Jun 2020 10:44 am