18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tata Group के शेयरों में बड़ी गिरावट, सीमेंट और मेटल शेयरों में अच्छी-खासी तेजी, जानिए बाजार का हाल

Share Market News: निफ्टी सीमेंट इंडेक्स में आज सबसे अधिक 2.08 फीसदी तेजी दर्ज हुई। वहीं, निफ्टी आईटी में सबसे अधिक 1.73 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Sep 18, 2026

Stock Market Today

टाटा ग्रुप के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। (PC: AI)

Stock Market Today 18th September 2026: भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स में पूरे दिन तेजी देखने को मिली, लेकिन बंद होते-होते यह लाल निशान में आ गया। यह 0.03 फीसदी या 19 अंक गिरकर 74,294 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी-50 0.33 फीसदी या 75.80 अंक बढ़कर 23,346 पर बंद हुआ है। टाटा ग्रुप के कई शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं, एनएसई पर सीमेंट, रियल एस्टेट और मेटल शेयरों में अच्छी-खासी तेजी दर्ज हुई है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

मेटल और सीमेंट शेयरों में आई अच्छी तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज निफ्टी सीमेंट 2.08 फीसदी, निफ्टी रियल्टी 1.65 फीसदी और निफ्टी मेटल 1.22 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ है। इसके अलावा, निफ्टी मीडिया में 1.39 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.55 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.20 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.52 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.55 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.53 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.50 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.02 फीसदी और निफ्टी केमिकल्स में 1.35 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी आईटी में सबसे अधिक 1.73 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

टाटा ग्रुप के शेयरों में बड़ी गिरावट

कंपनीगिरावटबंद भाव (रुपये)
टाटा केमिकल्स11.54%689.40
टाटा टेक्नोलॉजीज4.78%722.45
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल3.40%303.80
TCS3.88%2,105.00
टाटा स्टील0.93%185.54
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स1.75%996.00
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन2.36%702.35
टाटा एलेक्सी3.40%3,266.00

टाटा ग्रुप के शेयरों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। एनएसई पर टाटा केमिकल्स का शेयर 11.54 फीसदी या 89 .90 रुपये गिरकर 689.40 रुपये पर बंद हुआ। टाटा टेक्नोलॉजीज का शेयर 4.78 फीसदी गिरकर 722.45 पर बंद हुआ। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल का शेयर 3.40 फीसदी गिरकर 303.80 रुपये पर बंद हुआ है। टीसीएस का शेयर 3.88 फीसदी गिरकर 2105 रुपये पर बंद हुआ। टाटा स्टील का शेयर 0.93 फीसदी गिरकर 185.54 रुपये पर बंद हुआ। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर 1.75 फीसदी गिरकर 996 रुपये पर बंद हुआ। टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन का शेयर 2.36 फीसदी गिरकर 702.35 रुपये पर बंद हुआ। टाटा एलेक्सी का शेयर 3.40 फीसदी गिरकर 3,266 रुपये पर बंद हुआ।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)