18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Savings Account पर 7% तक ब्याज दे रहे ये बैंक, 5 लाख के बैलेंस पर जानिए कितने का होगा आपको फायदा

Savings Account Interest Rates: बचत खाते पर ब्याज दर को ग्राहक अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन इस रकम पर भी अच्छा-खासा ब्याज कमाया जा सकता है। कुछ बैंक 7 फीसदी तक रिटर्न दे रहे हैं।
4 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Sep 18, 2026

IDFC First Bank Savings Account Rate

बचत खाते पर भी अच्छा रिटर्न कमाया जा सकता है। (PC: AI)

IDFC First Bank Savings Account Rate: बचत खाते में पैसा रखने वालों को कई बैंक अच्छी-खासी ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। Canara Bank, Bank of India और IDFC FIRST Bank ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज दरों में इस महीने बदलाव किया है। खास बात यह है कि ब्याज दर आपके खाते में रखे बैलेंस के हिसाब से तय होती है। वहीं, HDFC Bank, ICICI Bank और SBI जैसे बड़े बैंक अभी सेविंग अकाउंट पर 2.50% सालाना ब्याज दे रहे हैं। इन बैंकों ने सितंबर में अपने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है।

IDFC FIRST Bank में मिल रहा 7% तक ब्याज

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 3 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 2.50% सालाना ब्याज दे रहा है। अगर खाते में 3 लाख रुपये से ज्यादा और 25 लाख रुपये तक का बैलेंस है तो ब्याज दर 7% सालाना है। यानी इस स्लैब में सेविंग अकाउंट पर मिलने वाला ब्याज काफी ज्यादा है। 25 लाख रुपये से ज्यादा और 5 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर बैंक 6.25% ब्याज दे रहा है। वहीं, 5 करोड़ रुपये से ज्यादा के बैलेंस पर ब्याज दर 5% सालाना है।

Canara Bank में बैलेंस के हिसाब से ब्याज

केनरा बैंक में सेविंग अकाउंट की ब्याज दर 2.50% से लेकर 4% सालाना तक है। इसमें ब्याज खाते में रखी रकम के हिसाब से बदलता है। 100 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर बैंक 2.50% सालाना ब्याज दे रहा है। 100 करोड़ रुपये से ज्यादा और 300 करोड़ रुपये से कम बैलेंस पर यह दर 2.65% है। 300 करोड़ रुपये से लेकर 500 करोड़ रुपये से कम बैलेंस पर ब्याज 3.10% है। वहीं, 500 करोड़ से लेकर 1,000 करोड़ रुपये से कम बैलेंस पर 3.40% ब्याज मिलेगा। 1,000 करोड़ से लेकर 2,000 करोड़ रुपये से कम बैलेंस रखने वाले ग्राहकों के लिए ब्याज दर 3.55% है। 2,000 करोड़ रुपये और उससे ज्यादा के बैलेंस पर सबसे ज्यादा 4% सालाना ब्याज दिया जा रहा है।

Bank of India में है 6.25% तक ब्याज

बैंक ऑफ इंडिया की बात करें, तो बैंक 50 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 2.50% सालाना ब्याज दे रहा है। 50 करोड़ से ज्यादा और 250 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर ब्याज दर 2.60% है। 250 करोड़ से ज्यादा और 500 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर यह दर 2.75% हो जाती है। 500 करोड़ से ज्यादा और 1,000 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर बैंक 3% ब्याज दे रहा है। वहीं, 1,000 करोड़ से ज्यादा और 1,500 करोड़ रुपये तक की रकम पर ब्याज दर 3.15% है। 1,500 करोड़ से ज्यादा और 2,000 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 3.30% ब्याज मिलेगा। इसके बाद 2,000 करोड़ से ज्यादा और 2,500 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर ब्याज दर अचानक बढ़कर 4.75% हो जाती है। 2,500 करोड़ से ज्यादा और 3,000 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर ब्याज दर 5.70% है। वहीं, 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के बैलेंस पर बैंक ऑफ इंडिया 6.25% सालाना ब्याज दे रहा है।

HDFC, ICICI और SBI की ब्याज दर कितनी है?

एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के सेविंग अकाउंट पर सभी बैलेंस स्लैब में 2.50% सालाना ब्याज मिल रहा है। इन तीनों बैंकों ने सितंबर 2026 में सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है।

Axis Bank और PNB में क्या है ब्याज दर

एक्सिस बैंक भी 2.50% सालाना ब्याज दे रहा है। यह दर 2,000 करोड़ रुपये से कम के सेविंग अकाउंट बैलेंस पर लागू है। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB में ब्याज दर बैलेंस के हिसाब से अलग-अलग है। बैंक सेविंग अकाउंट पर 2.50% से 4.25% तक सालाना ब्याज दे रहा है। पीएनबी और एक्सिस बैंक ने भी सितंबर 2026 में अपनी सेविंग अकाउंट ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

10 लाख रुपये पर 1 साल में बनेगा 58,348 रुपये ब्याज

आइए जानते हैं कि दूसरे बैंकों की तुलना में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सेविंग अकाउंट में आपको कितना ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। यहां हर महीने ब्याज क्रेडिट होता है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सेविंग अकाउंट कैलकुलेटर के अनुसार, अगर आप बैंक के सेविंग अकाउंट में 5 लाख रुपये की रकम रखते हैं, तो 7 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से आप एक साल में 22,203 रुपये ब्याज आय कमा सकते हैं। वहीं, दूसरे बैंकों में 2.50 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से सालाना ब्याज 12,618 रुपये का बनेगा। इस तरह 7 फीसदी ब्याज दर होने पर आपको साल में 9,585 रुपये अधिक मिल जाएंगे।

अगर आप 10 लाख रुपये की रकम बचत खाते में रखते हैं, तो 7 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से 1 साल में 58,348 रुपये कमा लेंगे। वहीं 2.50 फीसदी की ब्याज दर पर आपको 25,235 रुपये ही मिलेंगे। इस तरह आप 7 फीसदी ब्याज दर वाले बैंक में 33,113 रुपये अधिक कमा सकते हैं।

ध्यान रखें कि बैंक बचत खाते पर ब्याज दरों को समय-समय पर बदलते रहते हैं। साथ ही ब्याज क्रेडिट होने की अवधि भी हर बैंक में अलग-अलग हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

कारोबार

ट्रेंडिंग