Share Market News

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट, जानिए अपने शहर के दाम

पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती डीजल के दाम 13 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं दाम

2 min read
Mar 06, 2020
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 6th march 2020

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 15 और डीजल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। वहीं दूसरी ओर क्रूड ऑयल के दाम में लगातार कम हो रहे हैं। जानकारों की मानें तो पेट्रोल और डीजल की कीमत में और कटौती होने की संभावना है। आपको बता दें कि गुरुवार की कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम आठ महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि इस कटौती के बाद आपको अपने महानगरों में पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे...

पेट्रोल की कीमत में गिरावट
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.14 और 76.83 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.82 और 71.91 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल के दाम में 13 पैसे की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 63.81, 66.14 और 67.34 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में डीजल की कीमत में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है, जिसके बाद यहां पर दाम 66.82 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Updated on:
06 Mar 2020 09:19 am
Published on:
06 Mar 2020 07:39 am
Also Read
View All