आखिरी बार 29 नवंबर को बढ़े थे डीजल के दाम, 5 पैसे का हुआ था इजाफा एक दिसंबर को बढ़ोतरी के बाद से नहीं हुआ पेट्रोल की कीमत में इजाफा
नई दिल्ली।पेट्रोल और डीजल के दाम ( petrol Diesel price today ) में लगातार राहत मिल रही है। चार दिन हो गए हैं पेट्रोल की कीमत ( petrol price today ) में कोई इजाफा नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर डीजल के दाम ( Diesel Price Today ) में भी लगातार छह दिनों से राहत दिखाई दे रही है। वास्तव में क्रूड ऑयल के दाम ( crude oil price ) में हल्की राहत दिखाई दे रही है। इसका कारण है अमरीका और चीन के बीच रहे ट्रेड वॉर के सुलझने में देरी के संकेत मिलना। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल की डिमांड ( Demand Of Crude Oil ) उस तरह से नहीं हो पा रही है, जिस तरह से होने चाहिए। ताज्जुब की बात तो ये है कि क्रूड ऑयल का प्रोडक्शन ( Production Of Crude Oil ) भी ओपेक देशों ने कम किया हुआ है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे...
पेट्रोल के दाम में लगातार चौथे दिन स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। यानी 1 दिसंबर के बाद से पेट्रोल के दाम में ना तो इजाफा हुआ है ना ही कटौती। इसका मतलब ये हुआ है देश के चारों महानगरों के लोगों को एक दिसंबर वाले दाम ही चुकाने होंगे। एक दिसंबर को चारों महानगरों में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 74.91, 77.61, 80.59 और 77.91 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव
डीजल के दाम में तो और दो दिन पहले राहत देखने को मिल रही है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह लगाता छठा दिन है जब डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। आखिरी बार 29 नवंबर को डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी। उस दिन डीजल पांच पैसे बढा था। तब से अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई के लोगों को क्रमश: 65.78, 68.19, 69 और 69.53 रुपए प्रति लीटर के रूप में चुकाने होंगे।