5 नवंबर के बाद पेट्रोल की कीमत में देखने को मिली है कटौती इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के सस्ता होने के बाद हुआ ऐसा लगातार एक सप्ताह से डीजल के दाम में देखने को मिल रही स्थिरता
नई दिल्ली। एक महीने के बाद पेट्रोल सस्ता हुआ है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत ( petrol price today ) में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। आखिरी बार पेट्रोल के दाम में कटौती 5 नवंबर को देखने को मिली थी। उस दिन देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे। वहीं दूसरी ओर लगातार 7 वें दिन डीजल के दाम ( Diesel price today ) में कोई बदलाव नहीं हुआ आ है। जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम ( crude oil price ) में कटौती देखने को मिली है। जिसकी वजह से पेट्रोल के दाम में मामूली राहत देखने को मिली है। आने वाले दिनों में कीमतों में तेजी भी देखने को मिल सकती है।
पेट्रोल की कीेमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे से लेकर 8 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती देखने को मिली है। नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद यहां पर दाम 74.86 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। कोलकाता में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है, जिससे यहां पर पेट्रोल की कीमत 77.54 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 80.51 और 77.83 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
डीजल के दाम लगातार स्थिरता जारी
वहीं दूसरी ओर डीजल के दाम में लगातार स्थिरता देखने को मिल रही है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी चारों महानगरों में 28 नवंबर वाले दाम लाबू रहेंगे। आपको बता दें कि आखिरी बार डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.78, 68.19, 69 और 69.53 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।