Share Market News

पेट्रोल की कीमत में 12 पैसे की कटौती, डीजल 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती क्रूड ऑयल के दाम में कटौती होने से मिल रही है राहत  
2 min read
• •
Oct 11, 2019
petrol_diesel_price.jpg

नई दिल्ली। बुधवार की स्थिरता के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में एक बार फिर से कटौती देखने को मिल रही है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की गई है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल 12 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं डीजल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वास्तव में इंटरनेशनल मार्केट में स्लोडाउन होने के कारण मांग में कमी है। ऐसे में क्रूड ऑयल की कीमतें गिरी हुई हैं। जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और भी कटौती देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज इस कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम क्या हो गए हैं...

पेट्रोल की कीमत में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.42 और 79.03 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में 11 और चेन्नई में पेट्रोल 13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 76.07 और 76,25 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल 15 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 15 पैैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 66.60 और 68.96 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम 16 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 69.81 और 70.35 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Updated on:
11 Oct 2019 07:23 am
Published on:
11 Oct 2019 07:23 am
Also Read
View All
Stock Market: IT शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 800 पॉइंट चढ़ा, सरकारी बैंकों के शेयरों में दिख रही बिकवाली

Stock Market: फार्मा और फाइनेंशियल शेयरों में गिरावट से टूटा मार्केट, सेंसेक्स 250 अंक गिरकर हुआ बंद, जानिए कहां-कहां आई मंदी

Stock Market: IT शेयरों में आज भी जारी है तेजी, फार्मा और हेल्थकेयर में दिख रही गिरावट, जानिए मार्केट का हाल

Stock Market: IT शेयरों में भारी खरीदारी से 1100 पॉइंट चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, जानिए आज की तेजी के 4 बड़े कारण

Stock Market: IT शेयरों में भारी खरीदारी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 600 पॉइंट चढ़ा, उधर फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में दिखी बिकवाली