15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stock Market: IT शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 800 पॉइंट चढ़ा, सरकारी बैंकों के शेयरों में दिख रही बिकवाली

IT Stocks में आज गुरुवार को भी अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। वहीं, सरकारी बैंकों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Oct 15, 2026

Stock Market News

शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला है और शुरुआती कारोबार में भी तेजी देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स आज 184 अंक की बढ़त के साथ 72,965.80 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 24 मिनट पर यह 0.52 फीसदी या 382 अंक की बढ़त के साथ 73,169 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.63 फीसदी या 141 अंक की बढ़त के साथ 22,764 पर ट्रेड करता दिखा। बाजार में धीरे-धीरे तेजी मजबूत होती गई और सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर सेंसेक्स 1.13 फीसदी या 812 अंक की बढ़त के साथ 73,598 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी इस समय 236 अंक उछलकर 22,858 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान पर और 13 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी टेक महिंद्रा, टीसीएस, इन्फोसिस, एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और एचसीएल टेक के शेयरों में दिखाई दी। वहीं, ट्रेंट, बीईएल और पावरग्रिड के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

IT शेयरों में दिखी तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी आईटी शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.30 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.28 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.37 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.40 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.06 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.51 फीसदी और निफ्टी500 हेल्थकेयर में 0.42 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.09 फीसदी देखने को मिली।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज (%)
टेक महिंद्रा (Tech Mahindra)1,627.003.29
भारती एयरटेल (Bharti Airtel)1,847.002.92
इंफोसिस (Infosys)1,116.652.63
टीसीएस (TCS)2,362.102.48
एचसीएल टेक (HCL Tech)1,358.002.34
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)1,361.801.73
एक्सिस बैंक (Axis Bank)1,284.301.56
मैक्स हेल्थकेयर (Max Healthcare)864.851.45
अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals)7,937.001.44
एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life)551.051.29
टाटा कंज्यूमर (Tata Consumer)1,000.501.28
आईटीसी (ITC)264.501.15
डॉ. रेड्डीज लैब (Dr. Reddy's)1,229.701.13
इंडिगो (IndiGo)4,768.101.05
बीएसई (BSE)3,371.701.01
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)2,821.400.99
सिप्ला (Cipla)1,326.900.94
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 50 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज (%)
अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises)2,683.10-1.45
ओएनजीसी (ONGC)223.56-0.86
श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance)942.00-0.84
अडानी पोर्ट्स (Adani Ports)1,734.50-0.81
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)379.50-0.75
हिंडाल्को (Hindalco)876.60-0.67
ट्रेंट (Trent)2,951.60-0.65
नेस्ले इंडिया (Nestle India)1,376.00-0.52
टाइटन (Titan)4,422.10-0.49
एसबीआई (SBI)951.00-0.41
बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv)1,715.00-0.39
इटरनल (Eternal)314.90-0.35
पावर ग्रिड (Power Grid)248.20-0.30
जियो फाइनेंशियल (Jio Financial)218.41-0.27
कोल इंडिया (Coal India)415.90-0.26
एनटीपीसी (NTPC)313.15-0.18
एलएंडटी (L&T)3,635.80-0.17
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 55 मिनट

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)