Share Market News

पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे और डीजल के दाम में 5 पैसे की बढ़ोतरी, जानिए अपने शहर में दाम

एक दिन की स्थिरता के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को बढ़ोतरी देखने को मिली है। मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।
2 min read
Sep 12, 2019
petrol_diesel_price.jpg

नई दिल्ली। एक दिन की स्थिरता के बाद गुरुवार यानी 12 सितंबर 2019 को पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा देखने को मिला है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों तमें पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल की कीमत और रुपए में आई गिरावट की वजह से देश में पेट्रोल और डीजल बढ़ रहा है। जानकारों की मानें तो यह बढ़ोतरी अस्थाई है। आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती देखने को मिल सकती है। आइए आपको भी बताते हैैं कि इस बढ़ोतरी के बाद आपके महानगर में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने हो गए हैं...

पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.82 और 74.55 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद दाम 77.50 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 7 पैसे प्रति लीटर के बाद पेट्रोल के दाम 74.63 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर देखने को मिली थी।

डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में डीजल के दाम क्रमश: 65.19, 67.60 और 68.37 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में डीजल के दाम में 6 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद यहां पर 68.90 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Updated on:
12 Sept 2019 07:07 am
Published on:
12 Sept 2019 07:07 am