Share Market News

दो दिनों के बाद पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता, जानिए आपके महानगर में कितने हो गए दाम

पेट्रोल और डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली दो दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार देखने को मिली थी स्थिरता
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Oct 2019, 7:23 AM IST
petrol_diesel_price.jpg

नई दिल्ली। दो दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। इससे पहले शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए थे। आपको बता दें कि वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल के दाम कम है। वहीं मांग में कमी की वजह से तेल भंडार भी मौजूद है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल क दाम कम देखने को मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।

पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई औैर चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.27, 75.92, 78.88 और 76.09 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।

डीजल भी हुआ सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई औैर चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 66.41, 68.77, 69.61 और 70.15 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आने वाले दिनों में डीजल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।

Published on: