Share Market News

पेट्रोल की कीमत में 14 और डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली में 72.17 पैसे प्रति लीटर हुए पेट्रोल के दाम सोमवार को स्थिर रहे थे पेट्रोल और डीजल के दाम

2 min read
petrol_diesel_price.jpg

नई दिल्ली। सउदी अरब की सरकारी ऑयल कंपनी के तेल ठिकानों पर ड्रोन हमलों का असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में साफ दिखाई देने लगा है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़े हैं। आपको बता दें कि शनिवार को ड्रोन हमलों के बाद सोमवार को इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में 20 फीसदी इजाफा हुआ था। जिसके बाद कीमतों में थोड़ी राहत भी देखने को मिली थी। आइए आपको भी बता हैं कि आखिर आपको अपने शहर में कितने दाम चुकाने होंगे।

पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.17, 77.85 और 74.99 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 13 पैसे प्रतिअ लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दाम 74.89 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि सोमवार को पेट्रोल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ था। वहीं रविवार तक पेट्रोल के दाम में लगातार चार दिनों तक बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 65.58 और 67.99 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर के इजाफे के बाद दाम क्रमश: 68.78 और 69.31 रुपए प्रति लीट र हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 से 5 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल सकता है।

Updated on:
17 Sept 2019 10:58 am
Published on:
17 Sept 2019 07:23 am