Share Market News

पेट्रोल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती, 6 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत क्रूड ऑयल की कीमतों में कटौती होने से कम हुए दाम
2 min read
Sep 06, 2019
petrol diesel price
Petrol Price Today: पेट्रोल व डीजल के दाम में नहीं हुई बढ़ोत्तरी, जानिए आज केे भाव,Petrol Price Today: पेट्रोल व डीजल के दाम में नहीं हुई बढ़ोत्तरी, जानिए आज केे भाव,Petrol Price Today: पेट्रोल व डीजल के दाम में नहीं हुई बढ़ोत्तरी, जानिए आज केे भाव

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में कटौती होने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में अब असर देखने को मिलने लगा है। देश के चारा महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 9 पैसे और डीजल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर कटौती हुई है। गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में औसतन 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। आइए आपको भी बताते हैं कि आपको अपने महानगर में पेट्रोल और डीजल के दाम में कितने रुपए चुकाने होंगे।

पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम 9 पैसे प्रति लीटा की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.86 और 74.66 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.58 और 77.54 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।

डीजल के दाम में कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली में डीजल के दाम 65.14 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद तीनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 67.54, 68.31 और 68.84 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल की कीमतों में कमी आने की वजह से दाम कम हुए हैं।

Updated on:
06 Sept 2019 08:15 am
Published on:
06 Sept 2019 08:15 am
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न