Share Market News

Petrol Diesel Price Today : शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, डीजल के दाम रहे स्थिर

Petrol Diesel Price Today : शनिवार को डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है।

2 min read
Petrol Diesel

नई दिल्ली। देश की राजधानी समेत कई शहरों में पेट्रोल की कीमत ( petrol price today ) में बढ़ोतरी देखने को मिली है। शनिवार को पेट्रोल-डीजल ( petrol-diesel ) के दाम में 09 पैसे से लेकर 13 पैसे तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। शुक्रवार को पेट्रोल -डीजल की कीमतों में आम जनता को 10 पैसे प्रति लीटर तक की राहत मिली थी। वहीं, डीजल की कीमतों ( diesel price ) में आज किसी भी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। अगर हम क्रूड ऑयल ( crude oil ) के दामों की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिसका असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर साफ नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि अपने शहर में पेट्रल-डीजल खरीदने के लिए आपको कितने रुपए चुकाने होंगो-


पेट्रोल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश की राजधानी नई दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 09 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 72.99 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगे। इस बढ़ोतरी के बाद मुंबईवासियों को पेट्रोल खरीदने के लिए 78.61 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। इसके अलावा अगर कोलकाता की बात करें तो आज सबसे ज्यादा पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी कोलकाता में देखने को मिली है। कोलकाता में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यहां पेट्रोल के दाम 75.25 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। वहीं, चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमतों में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस बढ़ोतरी के बाद यहां पेट्रोल की कीमत 75.80 रुपए प्रति लीटर हो गई है।


डीजल के दाम रहे स्थिर

शनिवार को डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, शुक्रवार को डीजल की कीमतों में आम जनता को राहत मिली थी। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में डीजल के दाम क्रमश: 66.24 और 69.43 रुपए हो गए हैं। इसके अलावा चेन्नईवासियों को शनिवार को डीजल खरीदने के लिए 69.96 रुपए प्रति लीटर के हिसाब चुकाने होंगे। वहीं, कोलकाता में डीजल में के दाम 68.31 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
13 Jul 2019 09:48 am
Published on:
13 Jul 2019 08:07 am
Also Read
View All