Share Market News

राजधानी दिल्ली में 0.29 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम में हुआ इजाफा

पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी आईओसीएल की बेवसाइट से मिली जानकारी
2 min read
petrol.jpg

नई दिल्ली। पिछले सप्ताह शनिवार को हुए ड्रोन हमले के बाद से लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। आज भी पेट्रोल के दाम में 0.28 पैसे से लेकर 0.31 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, डीजल के दाम में में भी औसतन 0.24 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिला है। जानकरों की मानें तो आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल के दाम में इजाफा होने से पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा होने की उम्मीद है। आइए आपको बताते हैं कि आज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए आपको कितने रुपए खर्च करने होंगे-


पेट्रोल के दाम में हुआ इजाफा

आईओसीएल की बेवसाइट से मिली जानकारी के अनुसार आज देश की राजधानी नई दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 0.29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.35 और 79.02 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 0.28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद पेट्रोल के दाम यहां 76.05 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 0.31 पैसे का इजाफा देखने को मिला है। इस इजाफे के बाद चेन्नईवासियों को पेट्रोल खरीदने के लिए 76.24 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से खर्च करने होंगे।


डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी

डीजल के दाम में भी आज बढ़ोतरी देखने को मिली है। आईओसीएल की जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम में 0.24 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इस इजाफे के बाद यहां डीजल के दाम क्रमश: 66.53 और 68.94 रुपए प्रति लीटर हो गए है।

इसके अलावा देश के अन्य महानगर चेन्नई में डीजल के दाम में 0.26 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इस इजाफे के बाद चेन्नई वासियों को डीजल खरीदने के लिए 70.33 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगे। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल के दाम में 0.25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यहां डीजल का दाम 69.79 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Updated on:
21 Sept 2019 10:44 am
Published on:
21 Sept 2019 10:43 am