8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी ने कॉरपोरेट कटौती को बताया ऐतिहासिक, कहा- देश में बढ़ेगा निवेश

निर्मला सीतारमण के टैक्स में कटौती की पीएम ने की तारीफ पीएम मोदी ने मेक इन इंडिया को मिलेगा प्रोत्साहन
2 min read
Google source verification
pm modi

नई दिल्ली। कॉरपोरेट टैक्स में कटौती करने के बाद हर कोई सीतारमण की तारीफ कर रहा है। सभी लोगो को वित्त मंत्री का ये कदम काफी पसंद आ रहा है। पीएम मोदी ने भी निर्मला सीतारमण के इस कदम की काफी सराहना की है। पीएम मोदी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है। सीतारमण के इस फैसले से निवेश में बढ़ोतरी होगी।


पीएम मोदी ने की तारीफ

पीएम मोदी ने सीतारमण के इस कदम के बाद ट्वीट कर उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस कदम से मेक इन इंडिया में भी काफी सुधार होगा। इसके साथ ही निवेश में भी बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही प्राइवेट सेक्टर में भी प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। सरकार के इस कदम से देश के रोजगार में भी तेजी आएगी।

ये भी पढ़ें: वित्त मंत्री के ऐलान से मोदी सरकार को होगा 1.45 लाख करोड़ का नुकसान, घटेगा राजस्व

मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘पिछले कुछ सप्ताहों में जो घोषणाएं हुई हैं वह प्रदर्शित करती हैं कि हमारी सरकार भारत को कारोबार के लिहाज से बेहतर स्थान बनाने, समाज के सभी वर्गों के लिए अवसर बेहतर बनाने तथा भारत को 5000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाकर समृद्धि बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।’


मेक इन इंडिया में आएगा उछाल

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कार्पोरेट कर में कटौती का कदम ऐतिहासिक है। इससे 'मेक इन इंडिया’ में बड़ा उछाल आएगा, दुनियाभर से निवेश आकर्षित होगा, निजी क्षेत्र में प्रतिस्पर्द्धा बढ़ेगी एवं रोजगार के अधिक अवसर पैदा होंगे। इसके परिणामस्वरूप 130 करोड़ भारतीयों के लिए बेहतर परिणाम आएंगे।


ये भी पढ़ें: सीतरमण की घोषणाएं को पीय़ूष गोयल ने सराहा, कहा - टैक्स में कटौती है अब तक का सबसे बड़ा कदम


बढ़ेगी देश की इकोनॉमी

सरकार की ओर से उठाए गए इस कदम से देश की इकोनॉमी में भी रफ्तार आएगी। इसके साथ ही घरेलू कंपनियों के लिए भी सभी अधिशेषों और उपकर समेत कॉर्पोरेट कर की प्रभावी दर 25.17 फीसदी होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि नई दर इस वित्त वर्ष के एक अप्रैल से प्रभावी होगी। उन्होंने कहा कि दर कम करने तथा अन्य घोषणाओं से राजस्व में सालाना 1.45 लाख करोड़ रुपये की कमी का अनुमान है।