Share Market News

Petrol-diesel price Today: रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानिए अपने शहर के दाम

Petrol-Diesel price today: 6 दिन बाद पेट्रोल ( Petrol ) के दामों में हुई बढ़ोतरी हुई है। डीजल ( Diesel ) के दामों में भी हुआ इजाफा है।

2 min read
Jun 23, 2019
diesel

नई दिल्ली। रविवार को पेट्रोल-डीजल ( petrol-diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। देश में पिछले 6 दिनों से डीजल ? के दाम स्थिर बने हुए थे, वहीं पेट्रोल के दामों में 2 दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन आज पेट्रोल ( Petrol price ) और डीजल ( Diesel price) दोनों की कीमतें में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमतों में औसतन 5 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है। डीजल की कीमतों में औसतन 06 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण कच्चे तेल की कीमतें हैं। शनिवार को कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर रविवार को देखने को मिल रहा है औऱ इसकी सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ता है। आइए आपको बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए कितने दाम चुकाने होंगे-


पेट्रोल की कीमतों में हुई 5 पैसे की बढ़ोतरी

IOCL से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमतों में 5 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़ोतरी 6 दिनों के बाद देखने को मिली है। पिछले 6 दिनों से पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद देश के चार प्रमुख महानगरों नई दिल्ली ( New Delhi ), कोलकाता ( Kolkata ), मुंबई ( mumbai ) और चेन्नई ( Chennai ) में पेट्रोल खरीदने के लिए आपको क्रमश: 69.98, 72.24, 75.68 और 72.69 रुपए प्रति लीटर देना होगा।


जानिए अपने शहर में डीजल के दाम

रविवार को डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़ोतरी दो दिनों के बाद हुई है पिछले दो दिनों से डीजल की कीमंतें स्थिर बनी हुईं थीं। गुरूवार को डीजल की कीमतों में 6 पैसे की बढ़ोतरी देखनो को मिली थी। आपको बता दें राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को डीजल की कीमतों में राहत मिली है क्योंकि आज दिल्ली में डीजल की कीमतों में 6 पैसे की गिरावट देखी गई है, जिसके बाद दिल्ली वासियों को डीजल खरीदने के लिए 63.84 रुपए चुकाने होंगें। वहीं देश के अन्य महानगरों की बात करें तो वहां डीजल की कीमतों में 6 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद मुंबई ( Mumbai ) कोलकाता ( Kolkata ), और चेन्नई ( Chennai ) में रहने वाले लोगों को डीजल खरीदने के लिए क्रमश: 66.93, 65.76, 67.52 रुपए प्रति लीटर देने होंगे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
23 Jun 2019 08:15 am
Also Read
View All