Petrol Diesel Price Today : बुधवार को Petrol Diesel Price में एक बार फिर से स्थिरता देखने को मिली है। Diesel Price में लगातार 12वें दिन स्थिरता देखने को मिली है।
नई दिल्ली। 24 जुलाई 2019 यानी बुंधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। खास बात ये है कि मंगलवार को पेट्रोल के दाम ( petrol price ) में इजाफा हुआ था। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल की कीमत ( crude oil price ) में इजाफा होने की वजह से पेट्रोल के दाम में इजाफा हुआ था। आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत ( petrol diesel price ) में इजाफे की संभावना बनी हुई है। जिस तरह से ईरान और अमरीका के बीच तनातनी चल रही है, उससे यही लग रहा है, कच्चे तेल के उत्पादन पर असर पड़ेगा। मांग बढऩे की वजह से दाम भी बढ़ेंगे। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे।
पेट्रोल की कीमत स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पेट्रोल के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। यानी देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम वही रहेंगे जो मंगलवार को थे। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रेल के दाम क्रमश: 73.41, 75.87, 79.02 और 76.24 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
लगातार 12वें दिन डीजल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में लगातार 12वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जिसकी वजह से देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 12 जुलाई वाले दाम लागू रहेंगे। आपको बता दें कि 12 जुलाई डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66.24, 68.31, 69.43 और 69.96 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.