Share Market News

Petrol Diesel Price Today: डीजल में 14 और पेट्रोल में 16 दिन के बाद कटौती, दोनों में 6 पैसे प्रति लीटर की राहत

Petrol Diesel Price Today: आज यानी 25 जुलाई 2019 में देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है।  

2 min read
Jul 25, 2019
Today Petrol Diesel Price in Noida: पेट्रोल के दाम में इजाफा, डीजल के दाम में राहत, जानिए आज का भाव

नई दिल्ली। ( petrol diesel price Today ) गुरुवार यानी 25 जुलाई 2019 को पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब दो हफ्तों से ज्यादा समय के बाद राहत राहत देखने को मिली है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol Diesel Price ) में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। खास बात तो ये है कि पेट्रोल की कीमत ( petrol price ) में यह कटौती 8 जुलाई यानी करीब 16 दिन के बाद हुई है। वहीं डीजल की कीमत में 14 दिन स्थिरता रहने के बाद डीजल के दाम में कटौती हुई है। जानकारों की मानें तो बीते दिनों क्रूड ऑयल की कीमत ( crude oil price ) में कटौती होने का असर आज देखने को मिला है। मौजूदा समय में क्रूड ऑयल के दाम बढ़ रहे हैं। ऐसे में भविष्य में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम मेकं 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.35, 78.96 और 76.18 रुपए चुकाने होंगे। वहीं कोलकाता में 2 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद वहां पर दाम 75.85 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में कटौती 8 जुलाई को देखने को मिली थी। तब से लेकर अब तक देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में या तो बढ़ोतरी हो रही थी, या फिर स्थिरता देखने को मिल रही थी।

आज आपको इतने चुकाने होंगे रुपए






























महानगरपेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
दिल्ली73.356
कोलकाता75.852
मुंबई78.966
चेन्नई76.186

डीजल के दाम में भी हुए 6 पैसे प्रति लीटर कम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद दिल्ली और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 66.18 और 69.90 हो गए हैं। वहीं कोलकाता में डीजल की कीमत में 2 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 68.29 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में डीजल में 7 पैसे प्रति लीटर कम होने के बाद दाम 69.36 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि आखिरी बार डीजल के दाम में कटौती 12 जुलाई 2019 को हुई थी।

आज इतने चुकाने होंगे डीजल के दाम






























महानगरडीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
दिल्ली66.186
कोलकाता68.292
मुंबई69.367
चेन्नई69.906

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
25 Jul 2019 07:36 am
Also Read
View All