अमरीका की दिग्गज कंपनी वॉलमार्ट फॉर्च्यून 500 सूची में शीर्ष पर बनी हुई है। वहीं, चीन की सरकारी तेल एवं गैस कंपनी सिनोपेक ग्रुप एक स्थान की छलांग के साथ दूसरे पायदान पर है। नीदरलैंड की कंपनी डच शेल तीसरे और चाइना नेशनल पेट्रोलियम एंड स्टेट ग्रिड चौथे स्थान पर है। सऊदी अरब की पेट्रोलियम क्षेत्र की दिग्गज सऊदी अरामको पहले बार शीर्ष दस में पहुंची है। यह छठे स्थान पर है। वहीं बीपी, एक्सॉन मोबिल, फॉक्सवैगन और टोयोटा मोटर क्रमश: सातवें, आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर हैं।