Share Market News

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती, डीजल के दाम स्थिर

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन राहत देखने को मिली है, वहीं डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं।

2 min read
Jul 26, 2019
petrol
Today Petrol Diesel Price in Noida: पेट्रोल के दाम में इजाफा, डीजल के दाम में राहत, जानिए आज का भाव

नई दिल्ली। ( petrol diesel price today ) शुक्रवार यानी 26 जुलाई 2019 को पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत देखने को मिली है। जहां पेट्रोल की कीमत ( petrol price ) में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। वहीं दूसरी ओर डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल के दाम ( crude oil price ) कंट्रोल रहने से पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन कटौती हुई है। आपको बता दें कि गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

पेट्रोल के दाम में कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर कटौती की गई है। जिसके बाद नई दिल्ली और मुंबई में दाम 73.29 और 78.90 रुपए प्रतिअ लीटर हो गए हैं। जबकि कोलकाता में लगतार दूसरे दिन 2 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद यहां पर दाम 75.83 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में सबसे ज्यादा 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद यहां पर दाम 76.11 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

पेट्रोल पर इतने कम हो गए हैं दाम






























महानगरपेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में)कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
दिल्ली73.296
कोलकाता75.832
मुंबई78.906
चेन्नई76.117


डीजल की कीमत के दाम रहे स्थिर

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं। इसका मतलब यह हुआ कि शुक्रवार को पेट्रोल के दाम चारों महानगरों में गुरुवार वाले ही लागू रहेंगे। आपको बता दें कि गुरुवार को डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी, जिसके बाद दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में दाम क्रमश: 66.18, 68.29, 69.36 और 69.90 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
26 Jul 2019 07:46 am
Published on:
26 Jul 2019 07:44 am