Share Market News

Petrol Diesel Price Today: लगातार पांचवें दिन पेट्रोल के दाम में कटौती, डीजल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती 5 दिन में करीब 50 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल

2 min read
Aug 05, 2019

नई दिल्ली। अगस्त महीने में पेट्रोल की कीमत में लगातार कटौती देखने को मिल है। सोमवार यानी 5 अगस्त में पेट्रोल की कीमत में कटौती देखने को मिली है। आंकड़ों के अनुसार 5 अगस्त को पेट्रोल 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत में एक दिन की कटौती के बाद दाम को स्थिर रखा गया है। जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड के दाम में कटौती होने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमत में और कटौती की संभावना बनी हुई है।

15 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। इस कटौती के बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.37, 75.06 और 78.02 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर चेन्नई में पेट्रोल के दाम मेंइ 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद यहां पर 75.18 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो पेट्रोल की कीमत में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।

एक दिन की कटौती के बाद दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम सोमवार को स्थिर रखे गए हैैं। यानी डीजल की कीमत में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि रविवार यानी 4 अगस्त को डीजल की कीमत में कटौती देखने को मिली थी। नई दिल्ली और मुंबई में डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए थे। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 65.94 और 69.11 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं कोलकाता में 2 और चेन्नई में 7 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम क्रमश: 68.17 और 69.64 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
05 Aug 2019 07:22 am
Published on:
05 Aug 2019 06:28 am
Also Read
View All

अगली खबर