8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगापुर और दुबई के बाद थाईलैंड, नेपाल तक जाएगी विस्तारा

21 अगस्त से दुबई के लिए शुरू हो रही है विस्तारा की उड़ान देशभर में 1200 से ज्यादा उड़ाने संचालित कर रही है विस्तारा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 5 Aug 2019, 7:25 AM IST

Vistara

सिंगापुर और दुबई के बाद थाईलैंड, नेपाल तक जाएगी विस्तारा

नई दिल्ली। भारत की एकमात्र पूर्णकालिक निजी कैरियर सेवा प्रदाता विस्तारा की योजना इस साल के अंत तक अपने अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क में थाईलैंड और नेपाल को भी जोडऩे की है। एयरलाइन इंडस्ट्री के सूत्रों के अनुसार, छह से अंतर्राष्ट्रीय संचालन शुरू कर रही एयरलाइन इसके बाद अपनी वैश्विक उपस्थिति को तेजी से बढ़ाएगी।

यह भी पढ़ेंः- रेलवे की नई सौगात, अब सफर के दौरान यात्री फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग का उठा सकेंगे आनंद

एयरलाइन दुबई में विमानन सेवा शुरू करने के बाद बैंकॉक और काठमांडू में भी संचालन शुरू कर सकती है। विस्तारा के नाम से प्रसिद्ध टाटा एसआईए एयरलाइंस ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह 21 अगस्त से दुबई के लिए उड़ानें शुरू करेगी। दुबई विस्तारा का दूसरा विदेशी डेस्टिनेशन बन जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- चालू वित्त वर्ष में बंधन बैंक 187 नई शाखाएं खोलेगा, RBI से जल्द मिले सकती है मंजूरी

विस्तारा छह अगस्त को दिल्ली से सिंगापुर तथा सात अगस्त को मुंबई से सिंगापुर की उड़ानें शुरू कर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कदम रखने के लिए तैयार है। डायरेक्ट फ्लाइट ऑपरेशंस के अलावा, विस्तारा ने दुनियाभर की लगभग 25 एयरलाइंस के साथ इंटरलाइन समझौता किया है और सिंगापुर एयरलाइंस, सिल्कएयर, ब्रिटिश एयरवेज, जापान एयरलाइंस और यूनाइटेड एयरलाइंस के साथ कोडशेयर समझौता कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः- डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को दी चेतावनी, कहा - भारी टैरिफ से नहीं बच पाएगा चीन

विस्तारा के एक वरिष्ठ अधिकारी आधिकारिक तौर पर आईएएनएस से कहा, "हमने मध्य एशिया में दुबई को अपना दूसरा अंतर्राष्ट्रीय डेस्टिनेशन घोषित कर दिया है।" विस्तारा वर्तमान में 26 डेस्टिनेशंस को जोड़ते हुए 23 एयरबस ए320 और छह बोइंग 737-800एनजी विमानों से एक सप्ताह में लगभग 1,200 उडऩें संचालित करता है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.