रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया है । उन्होंने कहा है कि 'यात्री इसे पसंद करेंगे। जल्द ही ट्रेनों और स्टेशनों पर अपने पसंदीदा फिल्में, शोज और म्यूजिक स्ट्रीम करें।' सरकार की इस नई योजना के जरिए यात्रियों को काफी आराम मिलेगा। इसके साथ ही सफर के दौरान यात्री गाने सुनने, प्रोग्राम देखने का मजा भी उठा सकेंगे।