नई दिल्ली। निजी क्षेत्र का बंधन बैंक चालू वित्त वर्ष के अंत तक 187 नई शाखाएं खोलेगा। इससे बंधन बैंक की शाखाओं की कुल संख्या 1,187 हो जाएगी। बैंक एक बड़े अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रशेखर घोष ने कहा कि यह प्राइवेट लेंडर बंधन बैंक वर्ष 2019-20 तक 340 ‘डोरस्टेप’ सेवा केंद्र भी खोलेगा। बंधन बैंक की 1,000 वीं शाखा के उद्घाटन के मौके पर चंद्रशेखर घोष ने पत्रकारों से कहा कि बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने चालू वित्त वर्ष में 200 नई शाखाएं खोलने की मंजूरी दी है, जिनमें से 13 पहले ही खोली जा चुकी हैं।