8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आम जनता को मिली राहत, जानिए अपने शहर के दाम

Petrol Diesel Price Today : रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में जनता को राहत मिली है। नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम 73.52 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 4 Aug 2019, 7:57 AM IST

petrol

नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमत में आज भी आम जनता को राहत मिली है। रविवार को पेट्रोल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। आज देश की राजधानी में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती देखने को मिली है। वहीं, डीजल के दाम में चार दिन बाद कटौती देखने को मिली है। आज देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल में 02 पैसे से लेकर 07 पैसे तक की कटौती हुईे है। चीन और अमरीका के बीच चल रहे ट्रेड वॉर का असर भारत पर साफ देखने को मिल रहा है। ट्रेड वॉर के कारण कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आ रही है, जिसके कारण पेट्रोल और डीजल के दाम भी गिर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आज अपने शहर में पेट्रोल खरीदने के लिए आपको कितने रुपए चुकाने होंगे-


जानिए दिल्ली और कोलकाता के दाम

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश आज देश में पेट्रोल के दामों में औसतन 10 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती देखने को मिली है। रविवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है, जिसके बाद दिल्लीवासियों को पेट्रोल खरीदने के लिए 73.52 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगे। वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में 09 पैसे तक की राहत मिली है, जिसके बाद कोलकाता में पेट्रोल के दाम 75.21 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। यानी आज कोलकातावासियों को अन्य़ शहरों को तुलना में कम राहत मिली है।


ये भी पढ़ें: अगस्त में 11 दिन तक बंद रहेंगे सभी बैंक, पहले ही कर लें कैश का इंतजाम

मुंबई और चेन्नई में हुई 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती

इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमतों में 10 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली है, जिसके बाद मुंबई में पेट्रोल के दाम 78.17 और चेन्नई में 75.34 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आज देश की आम जनता को पेट्रोल की कीमतों में काफी राहत मिली है।


डीजल के दाम रहे स्थिर

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में आज चार दिन बाद कटौती देखने को मिली है। आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में डीजल की कीमतों में 06 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है, जिसके बाद यहां दाम क्रमश: 65.94 और 69.11 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, चेन्नई में डीजल की कीमत में 07 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है, जिसके बाद डीजल के दाम 69.64 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा कोलकाता में आज डीजल के दाम में 02 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। कोलकाता में सबसे कम कटौती देखने को मिली है। इस कटौती के बाद कोलकातावासियों को डीजल खरीदने के लिए 68.17 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App