अगस्त में स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day ), रक्षा बंधन ( Raksha Bandhan ), बकरीद ( bakrid ), श्री कृष्ण जन्माष्टमी और पारसी न्यू ईयर समेत कई ऐसे मौके हैं जब बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि अगर ज्यादा कैश की जरूरत पड़ने वाली है तो इसका पहले से इंतजाम कर लें क्योंकि बैंक बंद होने के कारण कई बार देखने में आता है कि एटीएम मशीन में भी कैश नहीं मिलता है। तो ऐसे में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।