Share Market News

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के दाम में स्थिर, आज इतने चुकाने होंगे दाम

Petrol Diesel Price Today: 19 जुलाई 2019 को पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है, जबकि गुरुवार को Petrol Price में 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था।

2 min read
Today Petrol Diesel Price in Noida: पेट्रोल के दाम में इजाफा, डीजल के दाम में राहत, जानिए आज का भाव

नई दिल्ली। आज शुक्रवार यानी 19 जुलाई 2019 को पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार इस हफ्ते क्रूड ऑयल के दाम ( crude oil price ) में कटौती देखने को मिली है। जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत दी जा रही है। खास बात तो ये है कि आज के दिन को मिलाकर डीजल के दाम ( Diesel Price ) में किसी भी तरह के बदलाव को 8 दिन हो चुके हैं। आपको बता दें कि गुरुवार को पेट्रोल की कीमत ( petrol price ) में 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद देश की राजधानी में पेट्रोल के दाम 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे।

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। यानी जो देश के चारों महानगरों में गुरुवार को थे, वो ही शुक्रवार को भी लागू रहेंगे। बता दें कि गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.35 और 78.96 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। इस बढ़ोतरी की वजह से दिल्ली में पेट्रोल के दाम करीब 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर इजाफे के बाद दाम 75.77 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। चेन्नई में 9 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। जिसके बाद दाम 76.18 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

लगातार 8वें दिन डीजल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में लगातार 8वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जिसकी वजह से देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 12 जुलाई वाले दाम लागू रहेंगे। आपको बता दें कि 12 जुलाई डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66.24, 68.31, 69.43 और 69.96 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
19 Jul 2019 09:30 am
Published on:
19 Jul 2019 06:33 am
Also Read
View All