सोमवार को 8 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ पेट्रोल। रविवार को भी पेट्रोल व डीजल की कीमतों में की गई थी कटौती। आज डीजल के भाव को स्थिर रखा गया।
नई दिल्ली। पांचवे चरण के चुनाव के दिन सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है। हालांकि, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। इसके पहले दिन यानी रविवार को डीजल व पेट्रोल की कीमतों में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रही है, लेकिन इसके बावजूद लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तेल कंपनियों पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं कर रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ ईरान से कच्चा तेल आयात करने को लेकर अमरीका से मिलने वाली छूट भी खत्म हो गई है। बीते कुछ सालों मे कच्चे तेल के आयात को भी भारत ने बढ़ा दिया है। इन सबके बीच आइए जानते हैं कि क्या हैं आज पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें।
डीजल की कीमतों नहीं हुआ कोई भी बदलाव
सबसे पहले डीजल की कीमतों की बात करें तो आज इसमें कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। इसके पहले रविवार को डीजल की कीमतों में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। इसी के साथ आज राजधानी दिल्ली में डीजल का भाव 66.66 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है। वहीं, कोलकातावासियों को आज एक लीटर डीजल के लिए कुल 68.40 रुपए खर्च करने होंगे। मुंबई में आज डीजल की कीमतों की बात करें तो यहां आज एक लीटर डीजल का भाव 69.81 रुपए है। चेन्नई में आज डीजल का भाव सबसे अधिक यानी 70.43 रुपए प्रति लीटर है।
पेट्रोल की दरों में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती
सोमवार को पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो आज तेल कंपनियों ने 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में आज 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद यहां पेट्रोल की नई दरें 73 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गई हैं। कोलकाता और मुंबई में भी आज पेट्रोल की कीमतों में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है जिसके बाद आज इन दोनों शहरों में पेट्रोल का भाव क्रमश: 75.04 रुपए व 78.59 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमतों में सबसे अधिक 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। चेन्नई में आज पेट्रोल की नई दर 75.79 रुपए प्रति लीटर है।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.