Share Market News

सोमवार को भी 32 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल की दरों में 14 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती

चेन्नर्इ में पेट्रोल की कीमतों में सबसे अधिक 32 पैसे की कटौती। चेन्नर्इ आैर कोलकाता में सबसे अधिक सस्ता हुअा डीजल। लगातार तीन दिनों से जारी है पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी कटौती।

2 min read
सोमवार को भी 32 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल की दरों में 14 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती

नई दिल्ली। लगातार तीसरे दिन भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी कटौती की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोमवर को भी पेट्रोल की दरों में 32 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 14 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती देखने को मिली। आइए जानते हैं कि देश के चार प्रमुख महानगरों में आज क्या है पेट्रोल-डीजल के नए दाम।


डीजल की कीमतों में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती

सबसे पहले डीजल की कीमतों की बात करें तो पिछले दिन बड़ी कटौती के बाद आज एक बार फिर इसमें कटौती देखने को मिला है। आज (सोमवार) भी डीजल की कीमतों में 13 से 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। हालांकि, चेन्नई में डीजल के भाव में सबसे अधिक 14 पैसे प्रति लीटर की कमी देखने को मिल रही है, जिसके बाद आज यहां एक लीटर डीजल के लिए आपको 69.74 रुपए खर्च करने होंगे। राजधानी दिल्ली में आज डीजल की दरो में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। यहां आज डीजल का नया भाव 65.98 रुपए प्रति लीटर है। रविवार को मुंबई में डीजल 14 पैसे सस्ता हुआ, जिसके बाद आज यहां डीजल का नया भाव 69.13 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में भी इतनी ही कटौती हुई है और यहां आपको आज एक लीटर डीजल के लिए कुल 67.73 रुपए प्रति लीटर खर्च करने होंगे।


32 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल

पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो आज इसमें एक बार फिर 32 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 30 पैसे प्रति लीटर सस्ता होकर 71.43 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है। कोलकाता में भी इतनी ही कटौती हुई है, जिसके बाद यहां आज डीजल का नया भाव 73.50 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में आज आपको एक लीटर डीजल के लिए कुल 77.04 रुपए खर्च करने होंगे। चेन्नई में डीजल की दरों में सबसे अधिक 32 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। चेन्नई में आज पेट्रोल का भाव 74.14 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.

Updated on:
13 May 2019 08:04 am
Published on:
13 May 2019 07:59 am
Also Read
View All