Share Market News

बजट 2019 के एक दिन बाद पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, 2.50 रुपए प्रति लीटर तक बढ़े दाम

Petrol Diesel Price Today: Budget 2019 के एक दिन के बाद Petrol Price और Diesel Price में 2.50 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है।

2 min read
बजट 2019 के एक दिन बाद पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, 2.50 रुपए प्रति तक बढ़े दाम

नई दिल्ली। ( petrol diesel price today ) बजट 2019 ( budget 2019 ) में पेट्रोल और डीजल पर एक-एक रुपया एक्साइज ड्यूटी ( excise duty increase ) बढ़ाने का असर शनिवार को देखने को मिल गया। ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol Diesel Price ) में इजाफा कर दिया है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2.50 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा कर दिया है। पत्रिका डॉट कॉम ने बजट आने के तुरंत इस बात के संकेत दे दिए थे कि देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपए तक इजाफा देखने को मिल सकता है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज आपको अपने महानगर में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे...

पेट्रोल के दाम में इजाफा
एक्साइज ड्यूटी बढऩे के बाद पेट्रोल के दाम में बेतहाशा वृद्घि देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल के दाम में क्रमश: 2.45 और 2.40 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.96 और 75.15 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में यह इजाफा 2.42 और चेन्नई में 2.57 रुपए प्रति लीटर देखने को मिला है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 78.57 और 75.76 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

पेट्रोल के यह हो गए हैं दाम






























महानगरपेट्रोल की कीमत ( रुपए प्रति लीटर में)इजाफा ( रुपए प्रति लीटर में)
दिल्ली72.962.45
कोलकाता75.152.40
मुंबई78.572.42
चेन्नई75.762.57

डीजल की कीमत में भी बढ़ोतरी
वहीं दूसरी और डीजल में एक्साइज ड्यूटी बढऩे से कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली और कोलकाता में डीजल की कीमत में 2.36 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66.69 और 68.59 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में 2.50 और चेन्नई में 2.52 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश 69.90 और 70.48 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल के इतने हो गए दाम






























महानगरडीजल की कीमत ( रुपए प्रति लीटर में)इजाफा ( रुपए प्रति लीटर में)
दिल्ली66.692.36
कोलकाता68.592.36
मुंबई69.902.50
चेन्नई70.482.52

लगातार बढ़ रहे हैं क्रूड ऑयल के दाम
बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि इंटनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में कटौती देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से एक्साइज ड्यूटी में इजाफा किया जा रहा है। आपको बता दें कि जिस वक्त निर्मला सीमारमण यह बात बोल रही थी, उस इंटरनेशनल मार्केट में 63-64 डॉलर प्रति बैरल के भाव से कारोबार कर रहा था। मार्केट बंद होने तक ब्रेंट क्रूड का दाम 1.85 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 64.47 डॉलर पर पहुंच गया था जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल के दाम में और इजाफा देखने को मिल सकता है। ड्डद्दद्ग

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
06 Jul 2019 09:30 am
Published on:
06 Jul 2019 08:40 am
Also Read
View All