
नर्इ दिल्ली। आज एक बार फिर तेल कंपनियों ने तेल की कीमतों में कोर्इ बदलाव नहीं किया है। इस हफ्ते में आज तीसरा दिन है जब तेल कंपनियों ने तेल की कीमतों में कोर्इ बदलाव नहीं किया हैं। इससे पहले बुधवार आैर गुरूवार को भी तेल की कीमतों को स्थिर रखा गया था। जबकि शुक्रवार को को पेट्रोल की कीमतों में 8 पैसे की कटौती की गर्इ थी। हालांकि शुक्रवार को भी डीजल की कीमतों में कोर्इ बदलाव नहीं किया गया था। हालांकि शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में 8 पैसे की कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 20 मर्इ के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया। 29 मर्इ को छुए रिकाॅर्ड स्तर के बाद दिल्ली में अब तक पेट्रोल की कीमताे में 2.08 रुपए प्रति लीटर तक की कमी आर्इ है।
क्या हैं आज की दरें
शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोर्इ बदलाव न होने के बाद आज सभी दरें शुक्रवार की दर पर ही स्थिर है। दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 76.35 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं दूसरे महानगरों की बात करें तो यहां भी पेट्रोल की कीकमतों में कोर्इ बदलाव नहीं हुआ है। कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमतें 79.02 रुपए प्रति लीटर, मुंबर्इ में 85.18 रुपए प्रति लीटर आैर चेन्नर्इ में 79.24 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की बात करे तो पिछले पाचं दिनों से इसमें कोर्इ बदलाव नहीं हुआ है। अाज डीजल की कीमताें पर नजर डाले तों, दिल्ली में पिछले पांच दिनों की तरह अाज भी लोगों को एक लीटर डीजल के लिए 67.85 रुपए प्रति लीटर खर्च होंगे। जबकि कोलकाता में आज प्रति लीटर डीजल का दाम 70.40 रुपए, मुंबर्इ में 72.24 रुपए आैर चेन्नर्इ में 71.62 रुपए प्रति लीटर है।
कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी आैर रुपए में कमजोरी से पड़ सकता है असर
गाैरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले कुछ दिनों से एक बात फिर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अमरीकी कच्चे तेल का भाव 67 डाॅलर प्रति बैरल के करीब हो गया है। वहीं ब्रेंट क्रुड आॅयल का दाम भी 75 डाॅलर प्रति बैरल करीब है। वहीं डाॅलर के मुकाबले रुपए में भी कमजाेरी देखने को मिली है। शुक्रवार को कारोबार के बाद डाॅलर के मुकबाले रुपया 68.01 के स्तर पर बंद हुआ। एेसे में तेल कंपनियों की लागत इजाफा होगा आैर लिहाजा वो इसकी भरपार्इ के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमताें में एक बार फिर बढ़ोतरी कर सकती हैं।