Share Market News

लगातार दूसरे दिन सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल, चेन्नई में सबसे बड़ी गिरावट

पेट्रोल-डीजल की कीमत 22 जुलाई 2018: कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, चेन्नई में सबसे बड़ी राहत
2 min read
Jul 23, 2018
Petrol price
लगातार दूसरे दिन सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल, चेन्नई में सबसे बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार दूसरे दिन सोमवार 23 जुलाई 2018 को गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कीमतों में मामूली कटौती की गई है। सबसे ज्यादा कटौती चेन्नई में की गई है जहां पेट्रोल में 09 पैसे और डीजल में 10 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई। यदि देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमतों में मात्र 07 पैसे की कमी हुई। जबकि डीजल की कीमतों में 09 पैसे की कमी की गई। अब दिल्ली में पेट्रोल 76.30 और डीजल 67.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है। लगातार दो दिनों से कीमतों में गिरावट से आम आदमी की राहत मिली है।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल की कीमतों में कटौती और नया रेट






























शहरकमीनया रेट
दिल्ली07 पैसे76.30 प्रति लीटर
मुंबई07 पैसे83.75 प्रति लीटर
कोलकाता05 पैसे79.25 प्रति लीटर
चेन्नई09 पैसे79.25 प्रति लीटर

देश के चार महानगरों में डीजल की कीमतों कटौती और नया रेट






























शहरकमी

नया रेट


दिल्ली09 पैसे

67.89 प्रति लीटर


मुंबई07 पैसे

72.17 प्रति लीटर


कोलकाता10 पैसे

70.56 प्रति लीटर


चेन्नई10 पैसे71.80 प्रति लीटर

कच्चे तेल के दामों में स्थिरता से मिल रही राहत

पेट्रोल-डीजल के दामों में बीते पांच दिनों से तेजी नहीं दिख रही है। इसका एक मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में बड़ी हलचल नहीं होना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर चल रही हैं, इसी कारण भारतीय कंपनियों को भी तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त रुपए खर्च नहीं करने पड़ रहे हैं। इसका लाभ उपभोक्ताओं को भी मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार कटौती होने से उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है।

चेन्नई में लगातार हो रही बड़ी गिरावट

पेट्रोल-डीजल के दामों में चेन्नई में रोजाना बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को भी यहां पेट्रोल की कीमतों में सबसे ज्यादा 9 पैसे की कमी देखी गई, जबकि डीजल की कीमतों में 10 पैसे की कमी हुई। चेन्नई में डीजल में 15 जुलाई से अब तक 73 पैसे प्रति लीटर की कमी हो चुकी है जबकि पेट्रोल में 62 पैसे की कमी दर्ज की गई है।

Updated on:
23 Jul 2018 09:03 am
Published on:
23 Jul 2018 08:53 am