4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो दिन बाद थमी पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट, आज GST बैठक पर रहेगी नजर

शनिवार 21 जुलाई 2018 को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।

2 min read
Google source verification
Petrol price

दो दिन बाद थमी पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट, आज GST बैठक पर रहेगी नजर

नई दिल्ली।पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दो दिन से हो रही गिरावट शनिवार 21 जुलाई 2018 को तीसरे दिन थम गए। इससे देश के चार बड़े महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं कच्चे तेल की कीमतें में भी स्थिर बनी हुई हैं। इसका फायदा भी भारतीय कंपनियों को मिल रहा है। यही कारण है कि कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं कर रही है। दूसरी ओर आज वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक भी होनी है। इस बैठक में पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की घोषणा भी हो सकती है। यदि एेसा होता है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आ सकती है।

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की आज की कीमत

शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस कारण दोनों पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों शुक्रवार के स्तर पर ही बनी हुई है। शनिवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 76.62 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 68.23 रुपए प्रति लीटर पर चल रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 84.06 रुपए प्रति लीटर और डीजल 72.44 पैसे प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में आज का पेट्रोल भाव 79.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 70.84 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में शनिवार को पेट्रोल 79.59 रुपए प्रति लीटर और डीजल 72.06 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

आज GST बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला

शनिवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक होने जा रही है। इसमें करीब 30 वस्तुओं पर कर की दर घटाने पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा इस बैठक में पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर भी चर्चा हो सकती है। यदि काउंसिल पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की घोषणा करती है तो इनके दामों में कमी हो सकती है। इसका फायदा आम लोगों को मिलेगा। केंद्र सरकार पहले ही पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की बात कह चुकी है।