देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 12 पैसे हुई है। यहां पेट्रोल की नई कीमत 76.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। डीजल के दाम में भी 12 पैसे की कमी हुई है और अब यह 68.23 रुपए प्रति लीटर हो गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 16 पैसे की कटौती के बाद 84.06 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं, जबकि डीजल 12 पैसे की कटौती के बाद 72.44 पैसे हो गया है। कोलकाता में आज का पेट्रोल भाव 12 पैसे की कटौती के बाद 79.39 रुपए प्रति लीटर हो गया है, वहीं डीजल 10 पैसे की कटौती के बाद 70.84 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में 22 पैसे की कटौती की गई और यहां पेट्रोल 79.59 रुपए प्रति लीटर हो गया। यहां डीजल की कीमतों में 19 पैसे की कमी हुई और डीजल के आज का दाम 72.06 रुपए प्रति लीटर हो गया।