5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपभोक्ताओंं को पेट्रोल पम्पों पर नहीं मिल रही सुविधाएं, सुविधा पूछने पर भी कर्मचारी दिखाते हैं आंख

पेट्रोल पम्प पर तेल में मिलावट और कम तौल की शिकायतें आम हो गई है

2 min read
Google source verification
business

Consumer petrol pumps not Facility

टीकमगढ़.पेट्रोल पम्प पर तेल में मिलावट और कम तौल की शिकायतें आम हो गई है। कई बार अधिकारियों से भी शिकायतें की गई है। लेकिन अधिकारी कार्रवाई की जगह पर खानापूर्ति कर चले जाते है। पेट्रोल पम्प पर उपभोक्ताओं को कई प्रकार के अधिकार है। जिसमें वह यंत्र से पेट्रोल की माप करा सकते है। उन्हें लगता है कि पेट्रोल अशुद्ध है, तो उसकी जांच के लिए वह फिल्टर पेपर की मांग कर सकते है। जबकि पेट्रोल पम्प पर 40 एमएल से 5 लीटर तक का पेट्रोल का माप उपभोक्ता करवा सकता है। पेट्रोल पम्पों की हकीकत जानने के लिए पत्रिका की टीम ने शहर के पेट्रोल पम्पों का जायजा लिया तो पेट्रोल पम्पों कई प्रकार की अनियमित्ताएं पाई गई। जहां उपभोक्ताओं के लिए पानी तो था, लेकिन सादा पानी ही नलों से निकल रहा था। इसके साथ ही वाहनों में हवा भरने वाली मशीन अधिकतर पम्पों क ी खराब पड़ी हुई थी।
पेट्रोल पम्पों के खराब पड़े हवा पम्प
अगर आपके पास वाहन है तो पेट्रोल पंप की आपको जरूर पड़ती होगी। पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की सुविधा के लिए कुछ नियम भी होते हैं, जो आम तौर पर लोगों को पता नहीं होता है। पेट्रोल पंप पर कुछ सुविधाएं ऐसी भी होती है जो ग्राहकों के लिए मुफ्त होती हैं। लेकिन वह सुविधाएं किसी भी उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही है। इसके बाद जिम्मेदार भी अपनी जिम्मेदार भी अपने काम को भूल गए है।

कम मिलता है पेट्रोल
उपभोक्ता सोनू जोशी, सोवरन घोष, विक्रम सिंह यादव, पुष्पेंद्र सिंह घोष, मनोहर अहिरवार ने बताया कि पेट्रोल पम्पों पर नाप तौल की गड़बडी होने लगी है। इसके साथ ही 100 रुपए की जगह 110 या फिर 90 रुपए का पेट्रोल डलवाना पड़ता है। कई बार बाईक में पेट्रोल डलवाया,लेकिन कम निकलता है। जिसके कारण अब पेट्रोल बाईक में न डालकर बोतल में पेट्रोल लेते है।
पेट्रोलियम कम्पनी की उपभोक्ताओं को नहीं मिलती सुविधाएं
खरगापुर के गर्रोली निवासी बृजेंद्र सिंह और समर्रा के चंद्रभान लोधी के साथ भूपेंद्र सिंह ठाकुर का कहना था कि नगर के सभी सड़कों पर विभिन्न कम्पनियों के पेट्रोल पम्प संचालित है। इन पेट्रोल पम्पों पर पट्रोलियम कम्पनियों द्वारा उपभोक्ताओं के लिए कई प्रकार की सुविधाएं दी गई है। लेकिन पेट्रोल संचालकों द्वारा उपभोक्ताओं को सुविधाएं देने में परहेज कर रहे है।
नहीं होती जांच
नगर सहित जिले में कई पेट्रोल पम्प है। जहां पर पेट्रोल कम तोलने के साथ अन्य सुविधा न मिलने की शिकायतें उपभोक्ताओं द्वारा संबंधित विभाग को कई बार की गई। लेकिन विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। कई बार तो पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल तौल को लेकर विवाद भी किया गया। इसेक साथ ही 10 रुपए और 5 रुपए के सिक्के लेने से पेट्रोल पम्प वाले मना कर देते है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इनका कहना
शासन के निर्देश पर पेट्रोल पम्पों की मशीनों की जांच की जाती है। इसके बाद पेट्रोल संचालकों को गड़बडी न करने की समझाइश दी जाती है। अगर नगर सहित जिले के किसी भी पेट्रोल पम्पों द्वारा नापतौल में गड़बडी पाई जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रामसंजीवन दहायत निरीक्षक स्पेक्टर नापतौल विभाग टीकमगढ़।