
नर्इ दिल्ली। देश में रक्षाबंधन के दिन पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कोर्इ राहत नहीं दी गर्इ। जबकि 15 अगस्त आैर र्इद के मौके पर पेट्रोल आैर डीजल के दाम में राहत में राहत दी गर्इ थी। इसके विपरीत रविवार के दिन पेट्रोल पर 11 पैसे आैर डीजल पर 15 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़ा दिए गए। आपको बता दें कि पेट्रोल आैर डीजल पर 15 अगस्त के बाद से देश के चारों महानगरों में 60 पैसे अधिक दाम बढ़ चुके हैं। आने वाले दिनों में इसके आैर भी बढ़ने की संभावना हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आज पेट्रोल आैैर डीजल के दाम में आपको अपने शहर में कितने दाम चुकाने होंगे…
पेट्रोल की कीतमों में हुआ इजाफा
शुक्रवार को आर्इआेसीएल की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार पेट्रोल के दामों में आैसतन 11 पैसे प्रति लीटर की वृद्घि हुर्इ है। चार महानगरों में से नर्इ दिल्ली की बात करें तो पेट्रोल के दाम में 11 पैसे की वृद्घि के साथ 77.78 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं। वहीं कोलकाता में 10 पैसे प्रति लीटर आैर मुंबर्इ में पेट्रोल की कीमतों में 11 पैसा प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। जिसके बाद से कोलकाता में पेट्रोल के दाम 80.71, मुंबर्इ में 85.20 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुर्इ है। जिसके बाद वहां पर पेट्रोल के दाम 80.80 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं।
9 पैसे बढ़े पेट्रोल के दाम
वहीं डीजल के दाम में भी रक्षाबंधन के दिन कोर्इ राहत नहीं दी गर्इ। जबकि देश में डीजल में आैसतन 15 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ा दिए गए। नर्इ दिल्ली से बात शुरू करें तो यहां पर 14 पैसे प्रति की वृद्घि हुर्इ है। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 69.32 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुके हैं। वहीं कोलकाता में डीजल के दाम 72.16 रुपए, मुंबर्इ में 73.59 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुके हैं। चेन्नर्इ मेे डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुर्इ है। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 73.23 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुके हैं।
60 पैसे तक बढ़ गए दाम
15 अगस्त के बाद से देश में लगातार पेट्रोल आैर डीजल के दामों में लगातार वृद्घी हो रही है। अगर बात नर्इ दिल्ली की बात करें तो पेट्रोल आैर डीजल दोनों में 60 पैसे प्रति लीटर तक वृद्घि हो चुकी है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल पर 61 पैसे प्रति लीटर आैर डीजल में 62 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़ चुके हैं। बात मुंबर्इ की करें तो पेट्रोल पर 58 पैसे प्रति लीटर आैर डीजल पर 65 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़े हैं। वहीं चेन्नर्इ में पेट्रोल आैर डीजल में 61 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़ गए हैं।