Share Market News

पेट्रोल की कीमत में 13 पैसे हुए कम, डीजल के दाम में 12 पैसे की कटौती

आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश में पेट्रोल की कीमत में 13 आैर डीजल की कीमत में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गर्इ है।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2018, 7:28 AM IST
petrol pumps in jodhpur
petrol pumps in jodhpur, petrol price, fight in jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi, Petrol pump dealers, Petrol pump dealers association

नर्इ दिल्ली। पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में लगातार कटौती जारी है। पिछले महीने 18 तारीख से ये सिलसिला शुरू हुआ था। उसके बाद से र्इंधन की कीमतों में अभी तक कोर्इ बढ़ोतरी नहीं हुर्इ है। जानकारों की मानें तो क्रूड आॅयल की कीमतों में कमी आने से घरेलू स्तर पर पेट्रोल आैर डीजल की कीमताें में कमी देखने को आ रही है। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पेट्रोल पर 13 पैसे आैर डीजल पर 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुर्इ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रूड आॅयल की कीमतों में कमी आने से आने वाले से पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में आैर कमी देखने को मिल सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि इस कटौती के बाद आपके शहर में पेट्रोल आैर डीजल की कीमत कितनी हो गर्इ है?

पेट्रोल की कीमत में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार महानगरों में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। नर्इ दिल्ली, कोलकाता आैर मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुर्इ है। जिसके बाद तीनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमशः 77.43, 79.36 आैर 82.94 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी आेर चेन्नर्अ में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुर्इ है। जिसके बाद वहां पर पेट्रोल के दाम 80.42 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल की कीमतों में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती
वहीं दूसरी आेर डीजल की कीमत में भी काफी कटौती देखने को मिली है। आर्इअोसीएल से मिली जानकारी के अनुसार डीजल की कीमतों में 12 पैसे प्रति लीटर की कमी आर्इ है। देश के चार प्रमुख महानगरों में से नर्इ दिल्ली, कोलकाता आैर मुंबर्इ में डीजल के दाम 12 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। इस कटौती के बाद तीनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमशः 72.19, 74.05 आैर 75.64 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नर्इ में डीजल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद महानगर में डीजल के दाम 76.30 रुपए प्रति लीटर हाे गए हैं।

Published on: