
नर्इ दिल्ली। लगातार तीन दिन पेट्रोल आैर डीजल के दाम स्थिर रहने के बाद जहां पेट्रोल की कीमत में कोर्इ बदलाव नहीं देखने को मिला। वहीं दूसरी आेर डीजल के दामों में कटौती में देखने को मिली। मुंबर्इ में डीजल के दाम में सबसे ज्यादा कटौती देखने को मिली है। आपको बता दें कि डीजल के दामों के आसमान छूने से देश में महंगार्इ दर भी बढ़ी है। जिससे सरकार की चिंताएं काफी बढ़ गर्इ हैं।
पहले पेट्रोल के दाम
लगातार चौथे दिन पेट्रोल के दाम में कोर्इ वृद्घि देखने को नहीं मिली। आखिरी बार पेट्रोल के दाम 24 जुलार्इ को बदले थे। उसके बाद लगातार वही दाम चारों महानगरों में देखने को मिल रहे हैं। शक्रवार को गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 76.23 रुपए प्रति लीटर रहा। कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें 79.10 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 83.68 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 79.18 रुपए प्रति लीटर रहीं।
डीजल के दाम
अब बात करते हैं डीजल की। 24 जुलार्इ से 26 जुलार्इ तक डीजल के दाम के स्थिर रहने के बाद बदले हैं। दिल्ली, कोलकाता आैर चेन्नर्इ में डीजल के दामों में कटौती देखने को मिली हैं। वहीं दूसरी आेर मुंबर्इ में डीजल के दामों में भारी कटौती हुर्इ है। आज दिल्ली में डीजल के दामों में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दिल्ली में डीजल की कीमत 67.72 रुपए प्रति लीटा हो गए हैं। वहीं कोलकाता में भी 5 पैसे प्रति लीटर दाम हुए हैं, जिसके बाद वहां पर डीजल 70.43 रुपए प्रति लीटर में मिल रहा है। वहीं मुंबर्इ में डीजल के दामों में बेतहाशा कटौती देखने को मिली। मुंबर्इ में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली। जिसके बाद वहां पर डीजल के दाम 71.89 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नर्इ में डीजल के दाम में 7 पैसे की कटौती देखने को मिली है। जिसेे बाद से डीजल के दाम 71.52 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।