
मुकेश अंबानी की जियो को टक्कर देने के लिए खड़ी हुर्इ नर्इ कंपनी पीएम ने दी मंजूरी
नर्इ दिल्ली। मुकेश अंबानी की जियो टेलीकाॅम को कड़ी टक्कर देने के लिए मार्केट में नर्इ टेलीकाॅम कंपनी को केंद्र सरकार की आेर से अंतिम मंजूरी मिल चुकी है। इस मंजूरी के मिलने के बाद यह नर्इ कंपनी देश की सबसे बड़ी टेलीकाॅम कंपनी बन जाएगी। यह टेलीकाॅम कंपनी आैर कोर्इ नहीं बल्कि वोडाफोन-आइडिया के मर्जर से बनने वाली नर्इ कंपनी है।
डाॅट ने दी अंतिम मंजूरी
डिपार्टमेंट आॅफ टेलीकाॅम ने वोडाफोन और आइडिया के मर्जर को अंतिम मंजूरी दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डिपार्टमेंट इस संबंध में आइडिया अौर वोडाफोन दोनों कंपनियों को लेटर भी लिखा है। डिपार्टमेंट आॅफ टेलीकाॅम की मंजूरी मिलने के बाद वोडाफोन आइडिया लिमिटेड नाम की बड़ी कंपनी बन जाएगी। इन दोनों के मर्जर होने के बाद यह कंपनी देश की सबसे बड़ी टेलीकाॅम कंपनी होगी। खास बात यह होगी कि यह कंपनी यूजर आैर रेवेन्यू मार्केट शेयर के हिसाब से देश की सबसे बड़ी टेलीकाॅम बन जाएगी।
लाइसेंस भी होगा ट्रांसफर
वहीं दूसरी आेर रोके गए स्पेक्ट्रम भुगतान के लिए बैंक गारंटी का भुगतान वोडाफोन को दूरसंचार विभाग को करना है और यह संबंधित बैंक तय करेगा। इसके बाद स्पेक्ट्रम को आइडिया को दे दिया जाएगा, क्योंकि इसी कंपनी के पास वोडाफोन का लाइसेंस हस्तांतरित होना है। आपको बता दें कि हाल ही में स्पेक्ट्रम चार्जेज के एवज में दूरसंचार विभाग की ओर से की गई मांग के रुप में इन दोनों कंपनियों ने 72 बिलियन रुपए का नकद में और बैंक गारंटी का भुगतान कर दिया था, इसके बाद से ही यह संभावना तेज हो गई थी कि इस मर्जर को जल्द मंजूरी मिल जाएगी।
नर्इ कंपनी के पास होंगे इतने यूजर
वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर के मर्जर से बनने वाली कंपनी की कुल वैल्यू 23 बिलियन अमरीकी डॉलर करीब 1.5 लाख करोड़ रुपए हो जाएगी। जिसकी बाजार हिस्सेदारी 35 फीसदी और यूजर बेस करीब 43 करोड़ का होगा। जबकि जियो के पास अभी 21.5 करोड़ का यूजर है। अभी तक एयरटेल के पास सबसे बड़ा यूजर बेस था।
इसलिए करना पड़ा मर्जर
जियो के लांव होने के बाद देश की सभी टेलीकाॅम कंपनियों के बीच जबरदस्त प्राइस आैर डेटा वाॅर शुरू हो गया। जिसमें एयरटेल ने तो अपने आपको संभाले रखा, लेकिन आइडिया आैर वोडाफोन को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। खासकर आइडिया को। जिसके बाद दोनों कंपनियों ने मर्जर करने का प्लान बना लिया। अब देश की तीन बड़ी कंपनियों के बीच जबरदस्त जंग होगी।
Published on:
26 Jul 2018 11:59 pm
