Share Market News

PM Ujjwala Yojana: फ्री में गैस कनेक्शन लेने का आखिरी मौका! बचे हैं सिर्फ 2 दिन, ऐसे उठाएं फायदा

-PM Ujjwala Yojana: मोदी सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर ( Free Gas Cylinder ) दे रही है।-योजना का लाभ उठाने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है।-केवल 2 दिन शेष बचे हैं, ऐसे में जल्द ही इस योजना का लाभ ( PM Ujjwala Yojana Last Date of Registration) उठाएं।

2 min read
Sep 29, 2020
PM Ujjwala Yojana get free lpg gas cylinder registration till 30 sept
PM Ujjwala Yojana: फ्री में गैस कनेक्शन लेने का आखिरी मौका! बचे हैं सिर्फ 2 दिन, ऐसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली।
PM Ujjwala Yojana: मोदी सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर ( Free Gas Cylinder ) दे रही है। योजना का लाभ उठाने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। केवल 2 दिन शेष बचे हैं, ऐसे में जल्द ही इस योजना का लाभ ( PM Ujjwala Yojana Last Date of Registration) उठाएं। बता दें कि कोरोना महामारी ( Coronavirus ) के चलते योजना की तारीख को अप्रैल से सितंबर तक बढ़ाया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को निशुल्क गैस सिलेंडर कनेक्शन देना है। इस योजना की शुरुआत 2016 में हुई थी।

मुफ्त मिलेगा गैस सिलेंडर कनेक्शन
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को ट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से चलाया जा रहा है। लेकिन, यह योजना 30 सितंबर को खत्म हो रही है। इस महीने के बाद आप इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इस योजना के समाप्त होने में केवल 29 दिन का समय बचा है। इस योजना के तहत आप फ्री एलीपीजी गैस सिलेंडर का लाभ उठा सकते हैं।

कैसे होगा रजिस्ट्रेशन
-Pradhan Mantri Ujjwala Yojana की आधिकारिक वेबसाइट pmujjwalayojana.com पर जाएं।
-होम पेज पर आपको डाउनलोड फॉर्म पर जाना होगा।
-यहां आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना फॉर्म दिखाई देगा।
-फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
-फॉर्म में सभी जानकारी भर दें।
-इसके साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज अटैच कर दें।
-इस फॉर्म को नजदीकी LPG वितरक के पास जमा कराएं।
-अब डॉक्यूमेंट वेरिफाई होने के बाद आपको एलपीजी गैस कनेक्शन सरकार की ओर से उपलब्ध करा दिया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज
बता दें कि इस योजना के तहत केवल बीपीएल परिवार की कोई महिला ही आवेदन कर सकती है। इसके लिए आपको पासपोर्ट साइज फोटो, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, बीपीएल सूची में नाम प्रिंट, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी और राशन कार्ड की फोटो कॉपी जमा करने की आवश्यकता है।

Published on:
29 Sept 2020 12:17 pm
Also Read
View All
Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

Post Office Vs Stock Market: पिछले 2 साल में पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी स्कीम्स जितना रिटर्न भी नहीं दे पाया शेयर बाजार, देखिए ये आंकड़े

Multibagger Stock: सिर्फ 3 हफ्ते में 1 लाख के कर दिए 2 लाख, आज भी लगा अपर सर्किट, जानें Amrapali Industries का रेवेन्यू और मुनाफा