Share Market News

रिलायंस इंडस्ट्रीज को कुछ ही घंटों में हो गया 80 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का फायदा, जानिए कैसे

रिलायंस का शेयर 6 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। इसका मतलब यह हुआ कि रिलायंस का शेयर कल के मुकाबले 113.80 रुपए के फायदे के साथ 2092 रुपए प्रति शेयर के साथ कारोबार कर रहा है।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2021, 3:49 PM IST
Reliance Industries gains over 80000 crore rupees in a few hours
Reliance Industries gains over 80000 crore rupees in a few hours

नई दिल्ली। आज रिलांयस इंडस्ट्रीज के लिए काफी अहम और अच्छा दिन है। इस साल शेयर बाजार में चौथा ऐसा दिन है जब रिलायंस के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से रिलायंस के मार्केट कैप में 80 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का फायदा देखने को मिला। वास्तव में पॉलिमर स्प्रेड की कीमतें 10 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के कारण रिलायंस के पेट्रोकैमिकल कारोबार के मुनाफे में तेजी आने की उम्मीद की वजह से रिलायंस का शेयर 6 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा हैै। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर रिलायंस के शेयरों में कितने रुपए के हो गए हैं।

रिलायंस के शेयर में 6 फीसदी की तेजी
मौजूदा समय दोपहर 3 बजे रिलायंस का शेयर 6 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। इसका मतलब यह हुआ कि रिलायंस का शेयर कल के मुकाबले 113.80 रुपए के फायदे के साथ 2092 रुपए प्रति शेयर के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि कारोबार सत्र के दौरान 2105 रुपए के साथ दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गया। जबकि 1985.10 रुपए के साथ दिन के निचले स्तर पर भी गया। आपको बता दें कि कल रिलायंस का शेयर 1978.20 रुपए पर बंद हुआ था और रिलायंस की शुरुआत 1990 रुपए के साथ हुई थी।

80 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का फायदा
वहीं दूसरी ओर रिलायंस के शेयरों में तेजी आने से रिलायंस के मार्केट कैप में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। जब गुरुवार को कारोबार बंद हुआ था तो कंपनी का मार्केट कैप 12,54,664.8 करोड़ रुपए था। जो आज 80,422.35 करोड़ रुपए बढ़कर 13,35,087.18 करोड़ रुपए पर आ गया। जानकारों की मानें तो कंपनी का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया था।

मुकेश अंबानी की नेथवर्थ में इजाफा
वहीं कंपनी के शेयरों में इजाफे की वजह से मुकेश अंबानी के नेथवर्थ में करीब 6.32 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। फोब्र्स के अनुसार मुकेश अंबानी के नेथवर्थ में 4.8 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है और नेथवर्थ 81.5 बिलियन डॉलर पर आ गई है। मुकेश अंबानी मौजूदा समय में अमीरों की सूची में 12 वें पायदान हैं और उनके बाद गौतम अडानी 15 वें पायदान पर आसीन हैं।

Updated on:
28 May 2021, 3:49 PM IST
Published on: