Share Market News

Share Market Today: पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी भी लाल निशान में

सेंसेक्स सुबह 10.29 बजे 290 अंकों की गिरावट के साथ 40,851 पर कारोबार कर रहा है वही निफ्टी में भी 92 अंको की गिरावट है और यह 12,006 पर कारोबार करता दिख रहा है।

less than 1 minute read
Share Market
Share Market Opening: लाल निशान में कारोबार

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स सुबह 10.29 बजे 290 अंकों की गिरावट के साथ 40,851 पर कारोबार कर रहा है वही निफ्टी में भी 92 अंको की गिरावट है और यह 12,006 पर कारोबार करता दिख रहा है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक यानी सेंसेक्स इससे पहले 41,166.72 पर खुला। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12,102.35 पर खुला था।

स्मॉलकैप इंडेक्स में खरीदारी

सोमवार के शुरुआती कारोबार में मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.06 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है स्मॉलकैप इंडेक्स की बात करें तो इन शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

लाल निशान में अधिकतर सेक्टर्स

सोमवार के शुरुआती कारोबार में आईटी और फार्मा सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में दिख रहे हैं। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 0.47 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 1.55 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 0.27 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। बैंकिंग शेयरों में भी बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है।

ग्लोबल संकेतो का असर

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की मुख्य वजह कमजोर ग्लोबल संकेत हैं। आपको बता दें कि अमेरिकी बाजार पर कोरोना का डर हावी नजर आ रहा है। अच्छे रोजगार आंकड़े आने के बाद भी शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद हुए थे। शुक्रवार को Dow 277 अंक फिसला था, इसमें 4 दिनों की तेजी थम गई थी। वही एशियन मार्केट की बात करें यहां भी गिरावट नजर आ रहा है।

Updated on:
10 Feb 2020 10:45 am
Published on:
10 Feb 2020 10:44 am