Share Market News

ग्लोबल संकेतों और घरेलू सेंटीमेंट्स के बीच शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स में 100 से ज्यदा अंकों की गिरावट

सेंसेक्स में शुरुआती बढ़त के बाद बड़ी गिरावट की ओर निफ्टी 50 30 अंकों की गिरावट के साथ कर रहा कारोबार
2 min read
Sep 04, 2019
Share market closed
Stock Market Closed on Red Mark Due to Decline in Banking Sector

नई दिल्ली। ग्लोबल संकेतों और घरेलू सेंटीमेंट्स की वजह से शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 104 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 30 अंकों की गिरावट के साथ है। बीएसई स्मॉलकैप और बीएसई मिडकैप क्रमश: 33 और 76 अंकों की गिरावट के साथ दबाव में दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले आज सेंसेक्स 70 अकों की बढ़त के साथ खुला था। वहीं निफ्टी में भी बढ़त दिखाई दी थी।

बैंकिंग और फार्मा सेक्टर में कमजोरी
वहीं सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैंकिंग और फार्मा सेक्टर में कमजोरी दिखाई दे रही है। बैंक एक्सचेंज 126.84 और बैंक निफ्टी 106.75 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं फार्मा सेक्टर 116.91, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 183.41 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। ऑटो सेक्टर में 43.07 और तेल और गैस सेक्टर में 67.98 अंकों की गिरावट दिखाई दे रही है। आईटी सेक्टर 118.61, एफएमसीजी 62.76 और टेक 54.05 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बात बढ़त वाले शेयर्स की करें तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में ब्रिटानिया, विप्रो, इंफ्रोटेल, आईटीसी और गेल के शेयरों में एक या उससे ज्यादा फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर फार्मा कंपनी सनफार्मा के शेयाों में करीब 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं इंडसइंक बैंक के शेयर्स करीब 3 फीसदी के नुकसान के साथ कारोबार कर रहे हैं। जी लिमिटेड के शेयर्स 2 और टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयरों में एक फीसदी की गिरावट पर हैं।

Published on:
04 Sept 2019 09:54 am