Share Market News

सेंसेक्स आैर निफ्टी में फिर लौटी बहार, हरे निशान पर खुले बाजार

मंगलवार को सेंसेक्स 67.22 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ 36390.99 अंकों पर खुला। निफ्टी 2.80 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ 10939.65 अंकों पर खुला।

2 min read
Jul 17, 2018
Sensex
सेंसेक्स आैर निफ्टी में फिर लौटी बहार, हरे निशान पर खुले बाजार

नर्इ दिल्ली। शुक्रवार को शाम आैर सोमवार को पूरा दिन शेयर मार्केट के लिए खास नहीं रहा। साेमवार को तो सेंसेक्स आैर निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए थे। लेकिन मंगलवार को बाजार ने फिर से रौनक बढ़ा दी। जहां सेंसेक्स हरे निशान पर कारोबार करता दिखार्इ दिया। वहीं निफ्टी भी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर व्यापार कर रहा था।

यह भी पढ़ेंः-पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन राहत, नहीं बढ़े दाम

हरे निशान पर खुले बाजार
पहले बात सेंसेक्स की बात करें तो आज मंगलवार को 67.22 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ 36390.99 अंकों पर खुला। सोमवार के मुकाबले में सेंसेक्य 0.19 फीसदी की बढ़त दिखार्इ दी। वहीं निफ्टी ने भी मंगलवार को राहत दी। आज सुबह निफ्टी 2.80 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ 10939.65 अंकों पर खुला। उम्मीद की जा रही है बाजार बंद होते निफ्टी एक बार फिर से 11 हजारी हो जाएगा।

यह भी पढ़ेंः-फिच ने IOCL को दी ‘BBB’ सर्वश्रेष्ठ रेटिंग, लेकिन बढ़ सकता है खर्च

बीएसर्इ के लूजर आैर गेनर
आज सुबह जब सेंसेक्स खुला तो एनटीपीसी 1.96 फीसदी, इंफोसिस 1.83 फीसदी, हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस काॅरपोरेशन 0.95 फीसदी, विप्रो 0.86 फीसदी, हिंदुस्तान यूनीलीवर 0.73 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ व्यापार कर रहे थे। वहीं लूजर कंपनियों की बात की जाए तो टाटा स्टील 6.96 फीसदी, टाटा मोटर्स 4.77 फीसदी, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज 4.69 फीसदी, भारती एयरटेल 3.31 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 3.26 फीसदी पर व्यापार कर रही थी।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गर्इ थी। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 217.86 अंकों की गिरावट के साथ 36,323.77 पर और निफ्टी 82.05 अंकों की गिरावट के साथ 10,936.85 पर बंद हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 117.08 अंकों की तेजी के साथ 36,658.71 पर खुला था और 217.86 अंकों या 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 36,323.77 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,658.71 के ऊपरी और 36,298.94 के निचले स्तर को छुआ।

Published on:
17 Jul 2018 09:46 am
Also Read
View All
Why Stock Market Rise Today: 736 पॉइंट बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, रियल एस्टेट और ऑटो शेयर उछले, जानिए आज की तेजी के 5 बड़े कारण

Vedanta Demerger: लिस्ट होते ही एल्युमिनियम और ऑयल एंड गैस कंपनियों में लगा लोअर सर्किट, उधर वेदांता आयरन एंड स्टील में आया बड़ा उछाल

US Iran Peace Deal से शेयर बाजार में जश्न का माहौल, 1200 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, जानिए कहां दिखी सबसे ज्यादा तेजी

Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP