Share Market News

शेयर बाजार में बड़ा उछाल, सेंसेक्स में 500 अंकों तक की तेजी, तीन मिनट में निवेशकों ने कमाए 1.77 लाख करोड़

यस बैंक के शेयरों में देखने को मिल रही है भारी उछाल, 70 रुपए के पार ऑटो, बैंकिंग और मेटल शेयरों में देखने को मिल रही है कमजोरी
2 min read
Stock market closed with excellent recovery, Nifty below 13000 points
Stock market closed with excellent recovery, Nifty below 13000 points

नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 500 अंकों की बढ़त के साथ नीचे उतरा और 120 अंकों की बढ़त पर आ गया। यही हाल निफ्टी 50 का भी देखने को मिला। इसी उठापठक के बीच निवेशकों ने तीन मिनट में 1.77 लाख करोड़ रुपए कमा लिए। वहीं यस बैंक का शेयर आज फिर से बढ़त की ओर जा रहा है। मौजूदा समय में बैंक के शेयरों में 25 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं ऑटो, बैंकिंग और मेटल सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि कल भी शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। अंत में बाजार 800 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

15 मिनट में गंवा दी सारी बढ़त
आज शेयर बाजार में भारी उठापठक देखने को मिल रही है। जहां बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स की शुरूआत 500 अंकों के साथ हुई थी वो अब 48.41 अंकों की गिरावट के साथ 30530.68 अंकों पर आ गया है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 0.35 अंकों की बढ़त के साथ 8967.40 अंकों पर सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीएसई स्मॉल कैप 1.16 अंकों की गिरावट के साथ सपाट स्तर पर है। वहीं बीएसई मिड-कैप 66.93 और विदेशी निवेशकों के इंडेक्स सीएनएक्स मिडकैप 112.60 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

लाल निशान पर आए बड़े इंडेक्स
जो बड़े इंडेक्स शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे, वो अब लरल निशान पर आ चुके हैं। बीएसई ऑटो 105.39 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं बैंक एक्सचेंज 247.26 और बैंक निफ्टी 135.85 अंकों की गिरावट पर है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 23.18, तेल और गैस 7.93 और बीएसई पीएसयू 9.99 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं कैपिटल गुड्स 101.82, बीएसई एफएमसीजी 7.45, बीएसई हेल्थकेयर 91.44, बीएसई आईटी 245.68 और बीएसई मेटल 43.37 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई टेक 128.47 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

यस बैंक के शेयर में 25 फीसदी की बढोतरी
वहीं दूसरी ओर यस बैंक के शेयरों में मौजूदा समय में 25 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। यस बैंक का शेयर 73.50 रुपए प्रति शेयर का हो गया है। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज 7.14 फीसदी, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज 4.11 फीसदी, इंफोसिस 3.07 फीसदी और वेदांता 3 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर एक्सिस बैंक 3.03 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 2.53 फीसदी, कोटक महिन्द्रा बैंक 2.31 फीसदी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज 1.90 और नेस्ले इंडिया के शेयरों में 1.84 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

तीन मिनट में 1.77 लाख करोड़ रुपए कमाए
भले ही बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहा हो, लेकिन बाजार खुलने के तीन मिनट के अंदर बाजार निवेशकों ने 1.77 लाख करोड़ रुपए कमा लिए थे। 9 बजकर 18 मिनट पर बांबे स्टॉक एक्सचेंज का मार्केट कैप 1,21,29,695.47 करोड़ रुपए पर आ गया था। जबकि मंगलवार को बाजार बंद होने तक मार्केट कैप 1,19,52,066.11 करोड़ रुपए पर था। यानी आज मात्र तीन मिनट पर 1,77,593 करोड़ रुपए का इजाफा हो गया था।

Updated on:
18 Mar 2020 09:54 am
Published on:
18 Mar 2020 09:53 am