देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में नौ के बाजार पूंजीकरण ( Market Cap ) में पिछले सप्ताह 1.60 लाख करोड़ रुपए की कमी आई 10 में से 7 कंपनियों का गिरा मार्केट कैप आईएल को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
नई दिल्ली। देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में नौ के बाजार पूंजीकरण ( Market Cap ) में पिछले सप्ताह 1.60 लाख करोड़ रुपए की कमी आई है। इसमें सर्वाधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज ( RIL ) को हुआ है। शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान दस कंपनियों में से एकमात्र लाभ में रहले वाली कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ( टीसीएस ) रही है। जबकि नौ अन्य के बाजार पूंजीकरण ( M Cap ) में गिरावट दर्ज की गई है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ सबसे ज्यादा घाटा
रिलायंस इंडस्ट्रीज ( RIL ) का बाजार पूंजीकरण ( Market Cap ) 99,212.9 करोड़ रुपए लुढ़ककर 7,92,680.96 करोड़ रुपए रहा। इसके साथ आरआईएल ( RIL ) देश की सर्वाधिक मूल्यवान कंपनी के रूप में टीसीएस ( TCS ) से पीछे हो गई। एचडीएफसी बैंक ( HDFC Bank ) का एमकैप 19,634 करोड़ रुपए घटकर 6,25,874.51 करोड़ रुपए पर आ गया जबकि एचडीएफसी ( HDFC ) की बाजार हैसियत 13,573.5 करोड़ रुपए घटकर 3,32,435.38 करोड़ रुपए पर पहुंच गयी।
इन कंपनियों को हुआ 5 दिन में घाटा
आईसीआईसीआई बैंक ( icici bank ) का बाजार पूंजीकरण 10,974.8 करोड़ रुपए घटकर 2,48,112.25 करोड़ रुपए तथा आईटीसी ( ITC ) का एमकैप 7,232.6 करोड़ रुपए कम होकर 3,64,939.46 करोड़ रुपए रहे। कोटक महिंद्रा बैंक ( Kotak Mahindra bank ) का एमकैप 4,409.41 करोड़ रुपए घटकर 2,66,292.11 करोड़ रुपए तथा इन्फोसिस ( Infosis ) का बाजार पूंजीकरण 3,364.07 करोड़ रुपए कम होकर 3,12,837.34 करोड़ रुपए रहे। एचयूएल ( HUL ) की बाजार हैसियत 1,233.88 करोड़ रुपए घटकर 3,65,207.28 करोड़ रुपए तथा भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) का एमकैप 981.71 करोड़ रुपए कम होकर 2,74,922.66 करोड़ रुपए पर आ गए।
इन कंपनियों को बढ़ा मार्केट कैप
दूसरी तरफ टीसीएस ( TCS ) का बाजार पूंजीकरण 1,144.48 करोड़ रुपए बढ़कर 8,01,340.52 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों में टीसीएस पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि ( HUL ), आईटीसी, एचडीएफसी, इन्फोसिस, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक तथा आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।
शुक्रवार को भी गिरा बाजार
बाजार में शुक्रवार को लगातार आठवें दिन गिरावट रही। इसका कारण अमेरिका-चीन के बीच व्यापार तनाव तथा कंपनियों के वित्तीय परिणाम उत्साहजन नहीं रहने से निवेशकों का बाजार से दूर रहना है। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 1,500.27 अंक टूटा और शुक्रवार को यह 37,462.99 अंक पर बंद हुआ।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.