
OnEMI Technology Solutions के शेयरों ने लिस्टींग होते ही तेज शुरुआत की। फोटो: एआई
Stock Market New IPO Listing: भारतीय शेयर बाजार ने भले ही गिरावट के साथ शुरुआत की हो लेकिन एक कंपनी ने इस गिरावट के बीच भी अपनी पहचान बनाई है। आज ही लिस्ट होने के साथ कंपनी ने तेजी के साथ शुरुआत की है। यह कंपनी OnEMI Technology Solutions है। आईपीओ में कंपनी का इश्यू प्राइस 171 रुपये था। आज यह शेयर बीएसई पर 11.11 फीसदी के प्रीमियम के साथ 190 रुपये पर लिस्ट हुआ। OnEMI Technology Solutions Limited एक प्रमुख फिनटेक कंपनी है जो "Kissht" ब्रांड के तहत मुख्य रूप से डिजिटल लेंडिंग और EMI-आधारित ऋण सेवाएं प्रदान करती है। यह पूरी तरह से डिजिटल (digital-only) मॉडल पर काम करती है।
इस कंपनी के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त क्रेज देखा गया। मंगलवार को इसके बोली बंद हुई तब इसे 9.50 गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, 926 करोड़ रुपये के OnEMI Technology Solutions IPO को उपलब्ध 3,97,62,250 शेयरों के मुकाबले 37,76,71,176 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। सबसे ज्यादा दिलचस्पी बड़े संस्थागत निवेशकों (QIBs) ने दिखाई, जिनका कोटा करीब 25 गुना भरा। रिटेल निवेशकों ने भी इसे 2 गुना सब्सक्राइब किया था।
शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद पहले ही दिन कंपनी के शेयरों ने धमाल मचा दिया। यह शेयर बीएसई पर 11.11 फीसदी प्रीमियम के साथ 190 रुपये पर लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग के बाद भी शेयर में तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार दोपहर बीएसई पर यह शेयर 9.42 फीसदी की तेजी के साथ 209 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस तरह आईपीओ में पैसा लगाने वालों को कुल 22.22 फीसदी का मुनाफा हो चुका है।
Published on:
08 May 2026 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
