8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Top Gainers & Losers: 500 पॉइंट टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स, बैंकिंग स्टॉक्स गिरे, यहां दिखी तेजी

stock market updates: हफ्ते के आखरी कारोबारी सत्र में बाजार में गिरावट का दौर जारी रहा। सेंसेक्स में 516 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

2 min read
Google source verification
Share Market Crash

शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। (PC: AI)

Stock Market Close: शेयर बाजार आज हफ्ते के आखरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर चल रहा तनाव और कच्चे तेल के दाम, दोनों ही थमने का नाम नहीं ले रहे। इसी बीच भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली का माहौल बना रहा। शुक्रवार को बाजार ने लाल निशान के साथ शुरुआत की और जब बंद हुआ तो सेंसेक्स में 516 अंकों की गिरावट थी। इसके साथ नफ्टी-50 में 150 अंकों की गिरावट आई और यह 24,176 के स्तर पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में ज्यादा गिरावट देखी गई। निफ्टी पर सेक्टोरल इंडेक्स में Nifty PSU Bank, Nifty Private Bank सबसे ज्यादा गिरावट आई। वहीं, Nifty IT ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।

बैंकिंग सेक्टर का रहा बुरा हाल

देश के सबसे बड़े बैंक State Bank of India (SBI) के शेयर शुक्रवार को 7 प्रतिशत से ज्यादा गिर गए। NSE पर शेयर की कीमत 6.66 फीसदी गिरकर 1,019 रुपये हो गई। ऐसा बैंक की मार्च तिमाही के नतीजों के कारण हुआ। वहीं, निजी बैंक की बात करें तो Axis Bank के शेयर BSE पर लगभग 2 प्रतिशत गिरकर 1,267.25 रुपये प्रति शेयर पर आ गए।

हेल्थ सेक्टर ने दिखाई तेजी

हेल्थकेयर वाली कंपनियों में आज तेजी का माहौल बना रहा। प्रमुख कंपनियों मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज, डॉ. लाल पैथलैब्स और विजया डायग्नोस्टिक सेंटर के शेयरों में मांग रही। बीएसई पर इनके शेयरों में 14 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली।

इन शेयरों में दिखी तेजी

NSE पर मुनाफा कमाने वाले शेयरों में Firstsource सबसे आगे रहा, जिसके शेयर में 16.60 फीसदी की शानदार बढ़त देखी गई और यह 274.26 रुपये पर पहुंच गया। Thermax ने भी निवेशकों को खुश किया और 11.90 फीसदी की तेजी के साथ 4,678 रुपये के लेवल को छुआ। इसके अलावा Nuvama Wealth में 10.70 फीसदी जोरदार उछाल दर्ज की गयी।

आज के टॉप लूजर्स

NSE पर गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो Dalmia Bharat के निवेशकों के लिए आज का दिन निराशाजनक रहा, जहां शेयर 7.64 फीसदी टूटकर 1,824 रुपये पर बंद हुआ। CCL Products में 7.02 फीसदी की गिरावट आई और यह 1,123 रुपये पर आ गया। बैंकिंग सेक्टर के दिग्गज SBI के शेयर में भी 6.66 फीसदी की बड़ी गिरावट देखी गई, जिससे इसका भाव 1,019 रुपये रह गया।