8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Rate Today: होर्मुज में तनाव बढ़ने से उछल गया सोना, चांदी में भी भारी तेजी, जानिए आज के भाव

Gold Silver Rate Today: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने से आज सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है। वहीं, चांदी भी हरे निशान पर ट्रेड करती दिखी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

May 08, 2026

Gold Silver Rate Today

सोने-चांदी में आज तेजी देखी जा रही है (PC: AI)

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमत में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.48 फीसदी या 728 रुपये के उछाल के साथ 1,52,989 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष बढ़ने से सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में मजबूत हुआ है। होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका और ईरानी सेना के बीच गोलीबारी हुई है।

चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बड़ा उछाल देखा जा रहा है। घरेलू वायदा कारोबार में चांदी बड़ी तेजी के साथ ट्रेड करती दिखी है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव 1.09 फीसदी या 2822 रुपये की बढ़त के साथ 2,61,362 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.10 फीसदी या 4.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,528.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.94 फीसदी या 43.98 डॉलर की बढ़त के साथ 4,729.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में आज तेजी देखई जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.75 फीसदी या 0.60 डॉलर की बढ़त के साथ 80.79 डॉलर प्रति ओंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 2.40 फीसदी या 1.88 डॉलर की बढ़त के साथ 80.33 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

कच्चे तेल में दिखी तेजी

कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। क्रूड ऑयल WTI 0.44 फीसदी या 0.42 डॉलर की बढ़त के साथ 95.23 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट क्रूड इस समय 0.73 फीसदी या 0.73 डॉलर की बढ़त के साथ 100.8 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।